विराट कोहली के दिल में उमड़ा अनुष्का के लिए प्यार, शेयर की रोमांटिक लम्हों की फोटो

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम इस समय दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर है। टीम के कप्तान विरोट कोहली मैदान पर तो अपने प्रदर्शन को लेकर चर्चा में हैं ही, मैदान के बाहर भी चर्चाएं बटोर रहे हैं। विरोट कोहली ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। कोहली के इस रोमांटिक फोटो पर काफी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

15 मिनट में ही एक लाख से ज्यादा लाइक

15 मिनट में ही एक लाख से ज्यादा लाइक

मंगलवार को विराट ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें वो अनुष्का से गले मिलते नजर आ रहे हैं, हालांकि तस्वीर में दोनों का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। विराट ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा My one and only! (मेरी इकलौती)। कोहली के ये फोटो शेयर करते ही वायरल हो गया। पहले 15 मिनट में इस तस्वीर पर एक लाख से ज्यादा लाइक आ गए। वहीं कमेंट के जरिए उनके फॉलोवर्स ने ये भी पूछा कि क्या वो पत्नी अनुष्का को याद कर रहे हैं?

अनुष्का से दूर हैं कोहली!

अनुष्का से दूर हैं कोहली!

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने बीते साल शादी की थी। शादी के कुछ समय बाद विराट दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर चले गए। वहां टीम ने पहले टेस्ट सीरीज, फिर वनडे सीरीज खेली और अब टी-20 खेल रही है। ऐसे में लंबे समय से विराट अनुष्का से दूर हैं। हालांकि विराट के तस्वीर शेयर करने के बाद ये पता नहीं चला है कि अनुष्का अफ्रीका पहुंच गई हैं या फिर ये तस्वीर पुरानी है।

हाल ही में वनडे सीरीज के दौरान जब विराट कोहली शतक पर शतक जड़ रहे थे तो अनुष्का लगातार सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती रहीं। इस दौरान अनुष्का ने लगातार विराट के लिए अपने प्यार का इजहार भी किया।

पिछले साल की थी शादी

पिछले साल की थी शादी

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने पिछले साल इटली में शादी की थी। उसके बाद भारत लौटकर रिसेप्शन दिया था, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी समेत देश की जानी-मानी हस्तियां पहुंचीं थीं। जब विराट दक्षिण अफ्रीकी दौरे के लिए रवाना हुए तो अनुष्का भी उनके साथ थीं लेकिन फिल्मों की अपनी व्यस्तता के चलते भारत लौट आई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+