#ViratWedsAnushka: इटली में शादी तो मुंबई में रिसेप्शन, जानिए दोनों की शादी के बारे में खास बातें

भारतीय कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की शादी को लेकर फैंस में एक्साइटमेंट बना हुआ है। विराट और अनुष्का 9 से 12 दिसंबर के बीच इटली में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इस शादी में कई ऐसी बातें हैं जिसने सभी को कंफ्यूज कर दिया है। वहीं कुछ अफवाहें भी उड़ रही हैं।

Recommended Video

    Virat - Anushka Wedding: Virat Kohli and Anushka Sharma's unknown secrets। वनइंडिया हिंदी
    #ViratWedsAnushka

    नई दिल्ली। भारतीय कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की शादी को लेकर फैंस में एक्साइटमेंट बना हुआ है। दोनों की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि तो नहीं की गई है लेकिन खबर है कि ये शादी इटली में होने जा रही है। विराट और अनुष्का 9 से 12 दिसंबर के बीच इटली में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इस शादी में कई ऐसी बातें हैं जिसने सभी को कंफ्यूज कर दिया है। वहीं कुछ अफवाहें भी उड़ रही हैं।

    मुंबई से पूरे परिवार संग रवाना हुईं अनुष्का

    मुंबई से पूरे परिवार संग रवाना हुईं अनुष्का

    विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी की खबरें विराट की छुट्टी के साथ शुरू हुईं थीं। विराट ने बीसीसीआई से दिसंबर महीने में छुट्टी मांगी थी जिसके बाद दोनों की शादी की खबरों ने जोर पकड़ना शुरू किया था। 8 दिसंबर की रात अनुष्का शर्मा को भी पूरे परिवार के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। अनुष्का देर रात अपने माता-पिता के साथ मुंबई से विदेश रवाना हुईं।

    इटली में शादी, तो क्यों गए स्विटजरलैंड?

    इटली में शादी, तो क्यों गए स्विटजरलैंड?

    कहा जा रहा है कि दोनों इटली में शादी करेंगे लेकिन फ्लाइट तो स्विटजरलैंड की पकड़ी गई है। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक दोनों स्विटजरलैंड गए हैं। अनुष्का ने अपने पूरे परिवार के साथ स्विस एयरवेज की फ्लाइट पकड़ी। वहीं विराट कोहली भी दिल्ली से देर रात स्विटजरलैंड के लिए निकले। कोई उन्हें एयरपोर्ट पर पहचान न पाए, इसलिए विराट ने अपना चेहरा छिपा लिया था। कहा जा रहा है कि सभी स्विटजरलैंड से इटली जा सकते हैं। उन्होंने सिक्योरिटी स्टाफ के साथ भी फोटो खिंचवाने से इनकार कर दिया।

    अपने साथ पंडित जी को भी ले गईं अनुष्का!

    अपने साथ पंडित जी को भी ले गईं अनुष्का!

    वैसे तो अनुष्का शर्मा के मैनेजर ने शादी की खबरों का खंडन किया है लेकिन एयरपोर्ट की तस्वीरों पर नजर डालें तो उनके सफर में एक पंडित भी साथ थे। जी हां! अनुष्का के पूरे परिवार के साथ एक पंडित भी विदेश रवाना हुए हैं। कहा जा रहा है कि ये वही पंडित हैं जिनसे विराट-अनुष्का पिछले साल दिसंबर में हरिद्वार में मिले थे। तो अब अगर शादी का प्लान नहीं है तो छुट्टियों में पंडित जी क्यों साथ हैं?

    दोनों के रिश्तेदारों ने भी बुक कराए टिकट

    दोनों के रिश्तेदारों ने भी बुक कराए टिकट

    विराट के कोच राजकुमार शर्मा, दिल्ली अंडर-23 के कोच, ने भी छुट्टि के लिए अप्लाई किया है। उन्होंने छुट्टी के लिए शादी का बहाना दिया है। सूत्रों की मानें तो विराट कोहली के परिवार वालों और रिश्तेदारों ने भी मिलान के टिकट पहले से ही बुक करा लिए हैं। और सभी जल्द रवाना होंगे। तैयारियों की बात करें तो कुछ दिन पहले फैशन डिजाइनर सब्यसाची की टीम अनुष्का के घर पहुंची थी। हो सकता है कि दोनों के शादी के कपड़े वही डिजाइन कर रहे हों।

    अनुष्का ने ली कोर्ट मैरिज के लिए डेट

    अनुष्का ने ली कोर्ट मैरिज के लिए डेट

    सुनने में ये भी आ रहा है कि अनुष्का ने कोर्ट मैरिज के लिए मुंबई में तारीख भी ले ली है। अनुष्का को अपने वकील के साथ बांद्रा के फैमिली कोर्ट में देखा गया था जहां वो रजिस्टर मैरिज के फॉर्म लेने गई थीं। खबरों के मुताबिक दोनों दिसंबर महीने में अपनी शादी भी रजिस्टर करा सकते हैं। मुंबई के गलियारों में तो ये चर्चा भी जोरों पर है कि दोनों जेडब्लू मैरियट होटल में 22 दिसंबर को एक ग्रैंड रिसेप्शन भी प्लान कर रहे हैं।

    पिछले साल भी उड़ी थीं ऐसी ही अफवाहें

    पिछले साल भी उड़ी थीं ऐसी ही अफवाहें

    वैसे तो इनकी शादी को लेकर पिछले साल भी अफवाह उड़ थी जब दोनों उत्तराखंड के नरेंद्र नगर में एक रिसॉर्ट में पूरे परिवार संग गए थे। इसी दौरान और भी कई फिल्मी सितारे इस रिसॉर्ट में थे जिसने सगाई-शादी की अफवाहों को और तूल दिया था। विराट अनुष्का के साथ उनके पंडित से मिलने हरिद्वार भी गए थे। शादी की खबरों पर तब विराम लग गया जब दोनों छुट्टियां मनाकर वापस लौट आए।

    असली शादी या ब्रांड प्रमोशन?

    असली शादी या ब्रांड प्रमोशन?

    सोशल मीडिया पर ये खबर जोरों पर है कि ये भी सिर्फ छुट्टियां हो सकती हैं। लोगों का कहना है कि क्या पता दोनों इस बार भी बस छुट्टियां मनाकर लौट आएं। वहीं कई लोगों का ये भी कहना है कि ये उनके मान्यवर ऐड के लिए प्रमोशनल प्लान है। दोनों इसके अगले ऐड में शादी करते दिखेंगे, इसलिए दोनों की शादी उड़ रही हैं। वैसे अनुष्का के साथ उनके पंडित को देखकर तो यही लगता है कि बाकी सारी बातें अफवाह हैं और दोनों वाकई में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+