कप्तान कोहली ने अनुष्का संग मनाई दिवाली, शेयर की रोमांटिक तस्वीर
नई दिल्ली। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने शादी के बाद अपनी पहली दिवाली साथ में मनाई। दोनों ने एक मौके पर बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर की और अपने फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दी। विराट और अनुष्का अक्सर फेस्टिव टाइम में एक दूसरे को साथ नजर आते हैं। दिवाली के मौके पर भी दोनों एक साथ नजर आएं। विराट ने अपने फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए लिखा 'हमारे घर से सभी को दिवाली की शुभकामनाएं। सभी को शांति, खुशी और अच्छा स्वास्थ्य प्राप्त हो। सब पर भगवान का आर्शीवाद रहे।'
विराट-अनुष्का की दिवाली
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने शादी के बाद पहली दिवाली साथ में मनाई। विराट और अनुष्का ने बेहद रोमांटिक फोटो शेयर करते हुए अपने फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दी। कोहली ने ट्वीट कर कहा, 'हमारे घर से सभी को दिवाली की शुभकामनाएं। सभी को शांति, खुशी और अच्छा स्वास्थ्य प्राप्त हो। सब पर भगवान का आशीर्वाद रहे।'
बर्थडे पर शेयर की थी तस्वीर
विरोट कोहली और अनुष्का को अपने बिजी शिड्यूल से जब भी टाइम मिलता है वो एक साथ बिताते हैं। हाल ही में विराट और अनुष्का ने अपना पहला करवाचौथ मनाया। विराट और अनुष्का ने इस मौके पर अपने फैंस के लिए तस्वीरें शेयर की थीं। वहीं हाल ही में 5 नवंबर को विराट के जन्मदिन के मौके पर अनुष्का ने एक खास तस्वीर के साथ उन्हें बर्थडे विश किया।
काफी पॉपुलर जोड़ी
आपको बता दें कि कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी काफी पॉपुलर है। दोनों की एक-एक तस्वीर पर लाखों लाइक्स होते हैं। लोग दोनों को खूब फॉलो करते हैं। फिलहाल विराट कोहली इन दिनों आराम पर हैं और उनकी गैरमौजूदगी में टीम की जिम्मेदारी रोहित शर्मा को दी गई है।