Viral Video:चायवाले ने सुनाई खरी-खोटी तो सीएम वसुंधरा के सामने ही मंत्री ने कर दी 'अंगुली'

Viral Video:चायवाले ने सुनाई खरी-खोटी तो सीएम वसुंधरा के सामने ही मंत्री ने कर दी 'अंगुली' शॉर्ट हेडलाइन

जयपुर। राजस्‍थान की सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया के साथ एक चायवाले की बातचीत का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें चायवाला अपना दर्द बयां कर रहा है। वीडियो में सीएम वसुंधरा राजे कुर्सी पर बैठकर चाय पीती दिख रही हैं। उनके चारों ओर लोग खड़े हैं और चायवाला उन्‍हें खरी-खोटी सुना रहा है। वह कह रहा है, 'मेरे पैसे नहीं डाले। बीजेपी वालों ने परेशान कर दिया। गरीब की कोई नहीं सुनता।' चायवाला जब बोल रहा था, तब ठीक उसके बगल में मंत्रीजी भी खड़े थे। वसुंधरा ने चायवाले से कहा, 'मंत्रीजी से बोलो।' सीएम की बात सुनकर चायवाले ने जवाब दिया कि कोई सुनता ही नहीं है। देखो ये मुझे अंगुली कर-करके कह रहा है कि मत कह, मत कह।

rajasthan assembly elections 2018, assembly elections 2018, Rajasthan elections, tea seller video, chief minister vasundhara raje, vasundhara raje video goes viral, vasundhara raje viral video,राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018, मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, विधानसभा चुनाव 2018, राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018, वायरल

चायवाले ने जब मंत्री की ओर इशारा करके कहा कि ये अंगुली करके चुप रहने को कह रहा है तो मंत्रीजी मुस्‍कुरा दिए। वसुंधरा चुपचाप चायवाले की बात सुनती रहीं। वह काफी आक्रोशित दिख रहा था। चायवाले ने सीएम से कहा- 'जो है वो कह रहा हूं, गरीब परेशान है, सच्‍ची बात कह रहा हूं।'

चायवाले ने कहा, 'बीजेपीवालों ने मुझे इतना परेशान कर दिया कि पूछो मत। पैसे नहीं डाल रहे मेरे।' इस बात पर बगल में खड़े मंत्रीजी कुछ बोले- तो चायवाले ने कहा, 'नहीं डालते ही नहीं हैं।' इस बीच सीएम वसुंधरा राजे चाय की चुस्की लेती रहीं और चायवाला बोलता रहा। आखिर में चायवाला कहता है- 'चाय पिओ, आराम से पिओ लेकिन हम गुस्से में आकर कह रहे हैं।'

वसुंधरा राजे के साथ चायवाले की बातचीत का यह वायरल वीडियो उस वक्‍त का जब सीएम वसुंधरा राजे स्थानीय लोगों से संवाद करने पहुंची थीं। इससे पहले जोधपुर संभाग में भी चुनाव प्रचार के दौरान सीएम वसुंधरा एक महिला के गुस्‍से का सामना करना पड़ा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+