Rahul Gandhi का रावण चालीसा सुनकर लोटपोट हुए लोग, आप भी नहीं रोक पाएंगे हंसी
उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं। ऐसे में तमाम पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी लोकसभा चुनाव को लेकर खूब चर्चा में हैं। कांग्रेस नेता चुनाव-प्रचार में जुटे हुए हैं। इस बीच एक नाई के साथ उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसके पास जाकर राहुल गांधी ने अपने बाल कटवाए और उसके बाद उसे गिफ्ट भी दिया। अब इस बीच राहुल गांधी पर बना एक क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो है रावण चालीसा का, जो राहुल गांधी पर बनाई गई है। इसमें शख्स राहुल गांधी पर रावण चालीसा सुना रहा है, जिसे देखने के बाद लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो रहे हैं। क्लिप को ट्विटर पर @ocjain4 नाम के यूजर ने शेयर किया है, जिसके कैप्शन में लिखा हुआ है कि*राहुल गांधी पर रावण चालीसा सुनकर हंसते हंसते लोट-पोट हो जायेंगे।* *खुद सुने व अपने चाहने वालो सभी को सुनायें* *व हर ग्रुप में सेंड करें।* *कांग्रेसी डंडा उठाकर इन पंडित महोदय को खोज रहे हैं।

क्लिप में एक शख्स इस चालीसा को गाता दिख रहा है। उसने राहुल गांधी पर एक रावण चालीसा तैयार की है, जिसमें वो कहता है कि हे कलयुग के रावण भ्राता, इटली से आई तोहरी माता। भारत में तू पप्पू कहायो, नित दिन अपना रूप दिखायो। तोहरे पास ना बुद्धि अक्ल है, बाप के जैसी ना तोहरी शक्ल है। चमचों को तू मूर्ख बनायो, अपने को राजा कहलायो।
बताते चलें कि उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों चुनाव होने हैं। इसके लिए सभी पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है।
उपचुनाव के लिए सीटें
जिन दस सीटों पर उपचुनाव होने हैं, उनमें मिल्कीपुर (अयोध्या), कटेहरी (अंबेडकरनगर), सीसामऊ (कानपुर नगर), करहल (मैनपुरी), खैर (अलीगढ़), गाजियाबाद, मीरापुर (मुजफ्फरनगर), फूलपुर (प्रयागराज), कुंदरकी (मुरादाबाद) और मझवां (भदोही) शामिल हैं। इनमें से नौ सीटों पर उपचुनाव की जरूरत है क्योंकि विधायकों के सांसद चुने गए हैं; सीसामऊ में एक सीट की जरूरत है क्योंकि वहां के सपा विधायक को सजा हुई है।
2022 के विधानसभा चुनाव में सपा ने सीसामऊ, कटेहरी, करहल, मिल्कीपुर और कुन्दरकी में जीत हासिल की। बीजेपी ने फूलपुर, गाजियाबाद और खैर सीटें हासिल कीं, जबकि उसकी सहयोगी निषाद पार्टी ने मझावां सीट जीती। राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) ने मीरापुर पर कब्जा कर लिया.
यूपी सरकार ने इन उपचुनावों में शामिल दस में से आठ क्षेत्रों में 22 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरित किए हैं। पहली बार मतदान करने वाले छात्रों को आकर्षित करने के लिए छात्रों को टैबलेट और स्मार्टफोन भी दिए जा रहे हैं।
भाजपा और इंडिया अलायंस दोनों ने 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सेमीफाइनल माने जाने वाले इन महत्वपूर्ण उपचुनावों के लिए चुनाव प्रभारी नियुक्त किए हैं।












Click it and Unblock the Notifications