VIRAL VIDEO: बीमार दादा को ठीक करने के लिए परिवार ने किया डांस
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कैसे एक परिवार के कुछ लोग बेड पर लेटे हुए बीमार सदस्य को खुश करने के लिए उसके सामने नाच रहे हैं
नई दिल्ली। आपको फोन पर ऐसे ढेरों फॉवर्ड मैसेज आते हैं जो हमें दिन भर परेशान करते रहते हैं। इस तरह के मैसेज से तंग आकर हम उन्हें पढ़ना ही बंद कर देते हैं। लेकिन पिछले कुछ दिनों से फेसबुक और व्हॉट्सऐप पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है और सीधे लोगों के दिलों को छू रहा है। इस वीडियो में परिवार के लोग बुजुर्ग सदस्य को खुश करने के लिए डांस कर रहे हैं।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कैसे एक परिवार के कुछ लोग बेड पर लेटे हुए बीमार सदस्य को खुश करने के लिए उसके सामने नाच रहे हैं। बीमार शख्स के चेहरे पर हंसी लाने के लिए घर के बच्चे ही नहीं बल्कि बूढ़ी दादी भी भांगड़ा कर रही हैं। साफ है कि कई बार महंगी-महंगी दवाइयां भी वो असर नहीं कर पातीं जो करामात अपनों का प्यार और दुलार कर देता है। हालांकि यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि वीडियो कहां का है और कब का है लेकिन परिवार के सदस्यों के इस अपनेपन ने इंटरनेट का दिल जीत लिया है।












Click it and Unblock the Notifications