ड्रिल मशीन से छेद कर आईफोन में बना डाला ऑडियो जैक, वीडियो वायरल
नई दिल्ली। हाल ही में एप्पल का नया फोन आईफोन 7 लॉन्च हुआ है। इस फोन में सभी को ऑडियो जैक की कमी दिख रही है, जो कंपनी ने इस फोन में नहीं दिया है। इसी का फायदा उठाकर इंटरनेट पर कुछ बेवकूफ बनाने वाले वीडियो भी वायरल हो रहे हैं, जिसमें फोन में 3.5 मिमी. का छेद (ड्रिल) करके उसमें ईयरफोन के काम करने का दावा किया जा रहा है।

वीडियो में दिखाया गया है कि एक शख्स अपने फोन को पहले किसी जैक में अच्छे से कस देता है और फिर उसके नीचे वाले हिस्से में ड्रिलिंग मशीन की मदद से 3.5 मिमी. का एक छेद करता है। इसके बाद वह एक ईयरफोन इस छेद में लगाता है और दावा करता है कि उसके फोन में किया गया वह छेद ऑडियो जैक का काम कर रहा है।
आईफोन में छेद करने के बाद भी वह पूरी तरह से सही से चलता हुआ दिख रहा है, जिसके चलते कई लोग इस फर्जी वीडियो के चक्कर में बेवकूफ भी बन गए। बहुत से लोग इस तरह के वायरल वीडियो को देखने के बाद अपने आईफोन-7 में छेद कर रहे हैं और कोशिश कर रहे हैं कि उनका ईयरफोन भी चल जाए।
आपको बता दें कि आईफोन-7 में छेद करके ऑडियो जैक बनाने वाले सभी वीडियो पूरी तरह से फर्जी हैं। इसके चक्कर में पड़ने का मतलब है कि आप अपना हजारों का नुकसान कर सकते हैं। जरूरी नहीं कि आपका भी फोन छेद करने के बाद सही से चले। इसलिए ऐसे वीडियो के झांसे में न आएं और इस तरह की वेबकूफी बिल्कुल न करें।
कंपनी ने इस फोन में ऑडियो जैक इसलिए नहीं दिया है ताकि मोबाइल की लाइफ बढ़ सके, लेकिन लोग इस तरह के वीडियो देखकर अगर अपने फोन में छेद करते हैं तो इसका मतलब है कि वह अपना ही नुकसान करेंगे। यह पहली बार नहीं है कि इस तरह के फर्जी वीडियो वायरल हो रहे हैं। इससे पहले ऐसे वीडियो भी वायरल हुए थे, जिसमें माइक्रोवेव में रखकर फोन को चार्ज करने का दावा किया जा रहा था।












Click it and Unblock the Notifications