VIRAL: मणिपुर CM ने शेयर की VIDEO, कहा 'हवाई सफर में VVIPs तक के बैग सुरक्षित नहीं'
हवाई सफर को लेकर कई चौंकाने वाले वीडियो सामने आते हैं तो एक और वीडियो इन दिनों वायरल है, जिससे ये पता चल रहा है कि VIPs, VVIPs के भी बैग हवाई सफर में सुरक्षित नहीं रहते। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जो वायरल हो गया है।
नोएडा। हवाई सफर को लेकर कई चौंकाने वाले वीडियो सामने आते हैं तो एक और वीडियो इन दिनों वायरल है, जिससे ये पता चल रहा है कि VIPs, VVIPs के भी बैग हवाई सफर में सुरक्षित नहीं रहते। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जो वायरल हो गया है। इस वीडियो को देखकर आप भी सोचेंगे कि आपके बैग हवाई सफर के दौरान कितने सुरक्षित रहते हैं? विमानन कंपनी के कर्मचारी, जिन पर बैग की सुरक्षा का जिम्मेदारी होती है वहीं देखिए किस तरह से बैग के साथ छेड़छाड़ करते हैं। सीएम के इस वीडियो के जरिए ये तो साफ है कि आपके बैग कितने सेफ हैं! कैमरे में कैद ये कर्मचारी एक-एक बैग को खोलकर उसमें हाथ डाल रहा है। ये कर्मचारी आपका लगेज ढोते हैं और उसके बाद क्या करते हैं, वीडियो बता रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आपको अंदाजा हो जाएगा कि हवाई यात्रा के दौरान आपकी निजिता पर भी कैसे हाथ डाला जा सकता है और कैसे आपकी पर्सनल चीजें देखी या चुराई जा सकती हैं, देखिए ये वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications