क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

हुआ खुलासा! इस अमेरिकी सिंगर को डेट कर रहीं हैं प्रियंका चोपड़ा, फैंस ने बताया 'हॉटेस्ट कपल'

बॉलीवुड में फिलहाल एक के बाद एक बड़ी एक्ट्रेस शादी के बंधन में बंध रही है। पहले अनुष्का शर्मा, फिर सोनम कपूर और खबरें आ रही हैं कि दीपिका भी इस साल के अंत तक शादी कर लेंगी। ऐसे में फैंस ने ये जानने को उत्सुक हैं कि देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा कब शादी करेंगी? अगर शादी नहीं, तो वो किसे डेट कर रही हैं?

Google Oneindia News

Priyanka Chopra

नई दिल्ली। बॉलीवुड में फिलहाल एक के बाद एक बड़ी एक्ट्रेस शादी के बंधन में बंध रही है। पहले अनुष्का शर्मा, फिर सोनम कपूर और खबरें आ रही हैं कि दीपिका भी इस साल के अंत तक शादी कर लेंगी। ऐसे में फैंस ने ये जानने को उत्सुक हैं कि देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा कब शादी करेंगी? अगर शादी नहीं, तो वो किसे डेट कर रही हैं? खबरों की मानें तो प्रियंका इन दिनों अमेरिकी सिंगर और लिरिसिस्ट निक जोनस को डेट कर रही हैं। इस खबर को अमेरिकी मीडिया ने कंफर्म किया है।

तो इस अमेरिकी सिंगर को कर रहीं हैं डेट

तो इस अमेरिकी सिंगर को कर रहीं हैं डेट

बॉलीवुड में अपना डंका बजाने के बाद प्रियंका हॉलीवुड में भी खूब नाम कमा रही हैं। जहां 'क्वांटिको' सीजन 3 के साथ प्रोफेशनल जिंदगी एकदम शानदार चल रही है, वहीं अब फैंस उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में जानना चाहते हैं। इन सभी फैंस के लिए बड़ी खबर ये है कि प्रियंका अमेरिकी सिंगर निक जोन्स को डेट कर रही हैं। ये वही निक जोनस हैं जिनके साथ प्रियंका ने पिछले साल मेट गाला में शिरकत की थी।

यूएस मीडिया ने किया दावा

यूएस मीडिया ने किया दावा

पिछले साल प्रिंयका चोपड़ा मेट गाला में निक जोनस के साथ गई थीं। प्रियंका ने इसपर सफाई देते हुए कहा था कि दोनों बस एक-दूसरे को अच्छी तरह जानते हैं और ऐसे ही दोनों साथ में मेट गाला में आ गए। तब भले प्रियंका ने ऐसा कहा हो, लेकिन अब ये जान-पहचान इससे कहीं आगे बढ़ गई है। अमेरिकी मीडिया का दावा है कि दोनों डेट कर रहे हैं और एक-दूसरे को काफी पसंद करते हैं।

प्रियंका से 10 साल छोटे हैं निक

प्रियंका से 10 साल छोटे हैं निक

हाल ही में दोनों को कई जगह साथ में भी देखा गया। एक गेम में प्रियंका और निक साथ आए। मेमोरियल वीकेंड में भी कॉन्सर्ट में दोनों साथ ही गए थे। इसके अलावा दोनों की यॉट पर साथ में बैठे हुए तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। निक जोनस प्रियंका से उम्र में 10 साल छोटे हैं। सोशल मीडिया पर लोगों ने इस जोड़े को साल 2018 का हॉटेस्ट कपल बताया है। देखिये सोशल मीडिया पर आए रिएक्शन्स-

Comments
English summary
Viral: Priyanka Chopra Is Dating American Singer Nick Jonas And Twitter Can't Keep Calm About It.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X