100 रुपए के नए सिक्के से क्यों नहीं खरीद पाएंगे दूध-सब्जी, जानें
100 रुपए के नए सिक्के से क्यों नहीं खरीद पाएंगे दूध-सब्जी, जानें viral on social media: PM Launches Rs.100 Coin, read here viral truth
नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार को 100 रुपए का सिक्का जारी किया। यह सिक्का पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन से ठीक पहले उनकी याद में जारी किया गया है। यह एक स्मारक सिक्का है, जिस पर वाजपेयी की तस्वीर और नाम छपा है। देखने में यह 1, 2, 5 या 10 रुपए के सिक्के की ही तरह लगता है। इसका मूल्य भी चलन में मौजूद अन्य सिक्कों से कहीं ज्यादा है, लेकिन अगर आप सोच रहे हैं कि पीएम नरेंद्र मोदी ने जिस 100 रुपए के नए सिक्के को जारी किया है, उससे आप दूध, फल, सब्जी खरीद सकेंगे, मेट्रो का टिकट ले सकेंगे या मार्केट में कुछ और खरीद लेंगे तो आप गलत समझ रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस सिक्के को लेकर अलग-अलग तरह जानकारी वायरल हो रही है। ऐसे में काफी फैल गई है, तो आइए हम बताते हैं कि आखिर सच क्या है:

100 रुपए का सिक्का और प्रीमियम प्राइस करीब साढे़ तीन हजार
पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अटल बिहारी वाजपेयी के 94वें जन्मदिन से एक दिन पहले उनके नाम से 100 रुपए का स्मारक सिक्का जारी किया। इस प्रकार के स्मारक सिक्के मार्केट में क्रय-विक्रय के लिए जारी नहीं किए जाते हैं। ये किसी हस्ती का सम्मान करने के लिए उनकी याद में जारी किए जाते हैं, इसलिए ऐसे सिक्कों को स्मारक सिक्का कहा जाता है। ऐसे सिक्कों की कीमत भी इनके मूल्य से ज्यादा होती है। अटल बिहारी वाजपेयी के नाम जारी 100 रुपए के इस सिक्के का प्रीमियम प्राइस करीब साढ़े तीन हजार रुपए रखा गया है।

सिक्के के दूसरी तरफ है अशोक स्तंभ
100 रुपए के सिक्के पर अटलजी का नाम हिंदी और अंग्रेजी में लिखा गया है। वाजपेयी की तस्वीर के नीचे उनके जन्म और देहांत का साल लिखा गया है। 1924 से 2018। 100 रुपए का यह सिक्का मुंबई टकसाल में तैयार किया गया। लोग इस सिक्के को सीधे टकसाल से भी खरीद सकेंगे। सिक्के के एक तरफ अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर और दूसरी तरफ अशोक स्तंभ।

प्रचलन में मौजूद सिक्कों से भारी है 100 रुपए का सिक्का
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 16 अगस्त 2018 को 93 साल की उम्र में निधन हो गया था। उन्हें 2014 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। वाजपेयी के नाम से जारी 100 रुपए के सिक्के के फीचर्स की बात करें तो यह चार अलग-अलग धातुओं से बना है। 35 ग्राम के इस सिक्के में 50 प्रतिशत चांदी, 40 प्रतिशत तांबा, 5 प्रतिशत जस्ता और 5 प्रतिशत निकेल का इस्तेमाल किया गया है। 100 रुपए के इस सिक्के का वजन 1, 2, 5 और 10 के सिक्के से काफी ज्यादा है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार को संसद के एनेक्सी भवन में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में 100 रुपए के इस स्मारक सिक्के को जारी किया। इस मौके पर उन्होंने कहा, 'यकीन नहीं होता कि अटल बिहारी वाजपेयी अब हमारे बीच नहीं रहे। वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर में हुआ था। मोदी सरकार ने उनके जन्मदिन से एक दिन पहले 100 रुपए के इस स्मारक सिक्के को जारी किया है।












Click it and Unblock the Notifications