'I Love You Bhumi Mam', स्टूडेंट ने परीक्षा में लिखा ऐसा निबंध, इंटरनेट पर फोटो देख लोगों ने पीट लिया माथा
Viral News: सोशल मीडिया पर अक्सर कई बार ऐसी चीजें वायरल होती हैं, जिसको देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं। हाल में सोशल मीडिया एक ऐसी ही तस्वीर वायरल हुई, जिसको देखकर लोग हंस-हंस कर लोटपोट हो रहे हैं।

छठी क्लॉस के एक छात्र ने अपनी टीचर के लिए परीक्षा में ऐसा निबंध लिखा है, जिसको देककर आप भी अपना माथा पीट लेंगे। इस निबंध वाली तस्वीर को कई यूजर्स ने शेयर किया है।
इस वायरल निबंध की कॉपी भूमिका राजपूत (@Rajputbhumi157) ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। सम्भवत ये भूमिका राजपूत ही वो, टीचर हैं, जिनके लिए छठी क्लास के बच्चे ने ये निबंध लिखा है।
भूमिका राजपूत ने इस निबंध की कॉपी को शेयर करते हुए लिखा, ''जब अपना मूड ठीक करना होता है, तब इसे पढ़ लेती हूं...।'' इस निबंध में छात्र ने जिस तरह से अपनी 'भूमिका मैम' के लिए पसंद जाहिर की है, उसने इंटरनेट पर लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। इस निबंध का विषय था, ''सबसे प्रिय अध्यापक/अध्यापिका''।
निबंध में छात्र ने लिखा है,
''प्रिय अध्यापिका...हमें हमारे सभी अध्यापक पसंद करते हैं, परंतु उनमें से एक अध्यापिका है, जो हमें बहुत प्यार करती है, उनका नाम भूमिका है...। वो हमें हमेशा अच्छी बातें बताती हैं। और हम उसने काफी ज्यादा प्यार करते हैं। लेकिन वो अब हमें नहीं पढ़ाती हैं, क्योंकि अभी उनका परीक्षा चल रही है...जब ये परीक्षा समाप्त हो जाएगी तब, वो हमें पढ़ा सकती हैं। वो हमें हिंदी पढ़ाती हैं और बहुत ही अच्छा समझाती हैं, वैसे उनका जन्मदिन 4 जून को है। हम सब उनके साथ होली खेलने वाले हैं, वो कला भी करती हैं और बहुत अच्छा करती हैं। उनके अंदर सारे गुण हैं। वो बातचीत भी बहुत अच्छा करती हैं। वो दिवाली के दिन रंगोली भी बनाई थी। हमारी भूमिका मैम सबसे अच्छी हैं। हमें इतनी अच्छी टीचर जीवन में कोई नहीं मिली। भगवान करे कि सभी अध्यापक इसी तरह हों। तो बच्चे बहुत ही मन से पढ़ेंगे। I Love You Bhumi Mam...आप जहां रहें...खुशी से रहें...'
सोशल मीडिया पर लोग दे रहे हैं ऐसे रिएक्शन?
एक यूजर ने लिखा, ''बच्चे मन के होते हैं बहुत खूबसूरत, इसने जो भी लिखा है, वो इस बच्चे के मां बाप की परवरिश का नतिजा है।'' एक अन्य यूजर ने लिखा, ''छात्रा और उसकी शिक्षिका को बहुत बहुत शुभकामनाएं...।''
एक अन्य यूजर ने लिखा, ''ये दिल खुश कर देने वाला है, एक तो बच्चे का टीचर के प्रति स्नेह और दूसरा टीचर का बच्चों के प्रति समर्पण। मन खुश हो गया पढ़ कर''
सोशल मीडिया पर ट्वीट वायरल होने और मीडिया कवरेज मिलने के बाद भूमिका ने एक ट्वीट में लिखा है, ''मैंने जब ये ट्वीट किया था, मेरा ये बिल्कुल इरादा नहीं था कि मुझे लोग जाने या हम वायरल हो जाए। लेकिन ये तो अलग ही मोड़ ले लिया...। अंशिका बेटा आपका निबंध सबको पसंद आया। आपकी वजह से आज लोग मुझे भी जन रहे...।''
एक अन्य ट्वीट में भूमिका ने लिखा, ''आप भले तो जग भला...।एक छोटे से ट्वीट को जहां सराहने वाले हैं, वहीं लोग अवहेलना भी दे रहें कि इसे पोस्ट करना जरूरी था?? ये बच्चे के मन साथ खेलना है। झुमका लिपस्टिक चाय केतली चूड़ी कुत्ता बिल्ली सब पोस्ट हो सकता है तो एक बच्चे का लिखा निबंध क्यूं नहीं? सोच समझ कर टिप्पणी करें।''












Click it and Unblock the Notifications