लड़की के टिकटॉक वीडियो में 'भूत की परछाई', देखने वाले हैरान
नई दिल्ली। एक लड़की का टिकटॉक वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़की डांस कर रही होती है, तभी एक परछाई उसके पीछे लगी पेंटिंग में दिखती है। इस वीडियो पर लगातार कमेंट आ रहे हैं। लोग हैरान हैं कि आखिर ये परछाई जैसा है क्या।
लड़की किचन में कर रही थी डांस
वीडियो में लड़की किचन में 'चांस द रैपर' के गाने पर डांस कर रही है। उसके पीछे की तरफ दीवार पर पेंटिग में दौड़ते हुए किसी की परछाई दिखती है। जैसे ही इस तरफ यूजर्स का ध्यान गया तो ये वीडियो वायरल होने लगा। कई लोगों ने इस पर कमेंट किया है। tiengerines नाम के टिकटॉक क्रिएटर ने ये वीडियो शेयर किया है।
pls make this viral on twitter and tiktok omg im scared for my life pic.twitter.com/O4rvfDZAkI
— 𝖙𝖎𝖊𝖓 ☆ (@tienttrvn) September 28, 2019
आ रहे ये सब कमेंट
इस
वीडियो
को
बहुत
ज्यादा
देखा
जा
रहा
है।
ट्विटर
पर
अस
वीडियो
के
70
लाख
से
ज्यादा
व्यूज
हो
चुके
हैं।
चांस
द
रैपर
ने
इस
वीडियो
पर
कमेंट
किया,
अरे
ऊपर
तो
भूत
है।
वीडियो
को
लेकर
कई
लोग
मजाक
कर
रहे
हैं
तो
कुछ
इस
पर
कह
रह
हैं
कि
ये
भूत
जैसा
भी
कुछ
हो
सकता
है।
एक
यूजर
ने
लिखा,
ये
पीछे
से
कौन
निकला,
ये
तो
घर
का
मालिक
लग
रहा
है।
पालने में दिखा भूत
अमेरिका के इलिनोइस इलाके में भी हाल में पालने में भूत दिखने की बात एक महिला ने कही थी। मैरिट्जा सिबल्स रात में अपने कमरे में सोने के लिए जा रही थीं। इसी दौरान उन्होंने सोचा कि एक बार अपने बच्चे को देख लें जो कि अपने पालने में सो रहा था। जैसे ही उन्होंने सीसीटीवी के जरिए अपने 18 महीने के सो रहे बच्चे को देखा तो उनकी हालत खराब हो गई। उन्हें अपने बच्चे के पालने पर एक 'भूत के बच्चे' की तस्वीर नजर आई। बाद में पता चला कि ये सब बिस्तर पर एक बच्चे के स्टीकर की वजह से हुआ।
सोते बच्चे के पास दिखा 'भूत का बच्चा' तो परेशान मां की निकल गई चीख, सच्चाई कुछ और निकली