क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

JNU हिंसा के विरोध में मुंबई में प्रदर्शन, कई फिल्मी हस्तियां हुईं शामिल

Google Oneindia News

नई दिल्ली। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में एक बार फिर बवाल जारी है। विश्वविद्यालय परिसर में चेहरे पर नकाब बांधे कुछ लोगों ने जेएनयू कैंपस के अंदर छात्रों और शिक्षकों पर हमला कर दिया। इस हमले में छात्रसंघ की अध्यक्ष आइशी घोष समेत कई छात्र और शिक्षक गंभीर तौर पर घायल हुए हैं। छात्रसंघ ने दावा किया है कि उनकी अध्यक्ष आइशी घोष और कई दूसरे स्टूडेंट्स को ABVP के सदस्यों ने पीटा है।

Violence Breaks Out In Delhis Jawaharlal Nehru University live updates

Newest First Oldest First
11:10 AM, 18 Jan

बजट से नौकरीपेशा, किसानों, महिलाओं और व्यापारियों को बड़े ऐलान की उम्मीद
11:09 AM, 18 Jan

1 फरवरी 2020 को आएगा देश का आम बजट, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी बजट
9:49 PM, 6 Jan

अनुराग कश्यप, अनुभव सिन्हा, तापसी पन्नू, ज़ोया अख्तर, दिया मिर्ज़ा, राहुल बोस दिल्ली में जेएनयू स्टडेंट्स पर हुए हमले के खिलाफ कार्टर रोड में हो रहे प्रदर्शन में हिस्सा लिया।
9:45 PM, 6 Jan

जेएनयू में कल हुए हिंसा के खिलाफ मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान 'फ्री कश्मीर' का पोस्टर भी देखा गया।
8:34 PM, 6 Jan

जेएनयू कैंपस में नकाबपोशों द्वारा किए गए हमले और बीजेपी व विपक्षी दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप के बीच कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मामले की असली तस्वीर लाने के लिए कांग्रेस की ओर से 4 सदस्यी एक फैक्ट फाइंडिंग कमेटी बनाई।
8:33 PM, 6 Jan

पंजीकरण प्रक्रिया में हाथापाई और बाधा को लेकर जेएनयू प्रशासन की ओर से 4 एफआईआर दर्ज की गई है।
6:33 PM, 6 Jan

भारतीय युवा कांग्रेस के सदस्यों ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में कल की हिंसा के खिलाफ रायसीना रोड से इंडिया गेट तक मार्च निकाला।
6:33 PM, 6 Jan

हमले का नेतृत्व जेएनयूएसयू अध्यक्ष आइश घोष और अन्य ने किया। मुझे AISA के सतीश चंद्र यादव के नेतृत्व वाली भीड़ ने पीटा था। हम एक प्राथमिकी दर्ज करेंगे और जब तक पुलिस हमारी सुरक्षा सुनिश्चित नहीं करती है तब तक हम विश्वविद्यालय परिसर में वापस नहीं जाएंगे: मनीष जांगिड (ABVP)
6:31 PM, 6 Jan

जेएनयू हिंसा पर गुलाम नबीं आजाद बोले- जब विश्वविद्यालयों के अंदर के छात्र सुरक्षित नहीं हैं तो कोई भी नहीं है। सरकार ऐसी हिंसा को प्रोत्साहित कर रही है। जामिया मिल्लिया इस्लामिया में भी पुलिस ने पूछताछ के बजाय गोलियां चलाईं। कई घायल हुए, मारे गए और हिरासत में लिए गए। छात्रों की आवाज़ को दबाने के लिए सरकार द्वारा इस तरह की हरकत निंदनीय है।
6:30 PM, 6 Jan

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्रों और शिक्षकों ने विश्वविद्यालय में कल की हिंसा के विरोध में मानव श्रृंखला बनाई
6:29 PM, 6 Jan

जेएनयू की संस्कृति कभी भी नहीं मिटेगी। जेएनयू अपनी लोकतांत्रिक संस्कृति को बनाए रखेगा: आइशी घोष
6:28 PM, 6 Jan

कल हुआ हमला आरएसएस और एबीवीपी के गुंडों द्वारा किया गया था। पिछले 4-5 दिनों में आरएसएस और एबीवीपी से संबंद्ध प्रफेसरों द्वारा हिंसा को प्रमोट किया गया: आइशी घोष
6:28 PM, 6 Jan

हम इसकी निंदा करते हैं। हम चाहते हैं कि त्वरित प्रभाव से वाइस चांसलर को हटाया जाए: आइशी घोष
3:55 PM, 6 Jan

सीपीआई (एम) महासचिव सीताराम येचुरी ने हमले को योजनाबद्ध बताया और कहा कि ये तर्कसंगतता और लोकतंत्र पर हमला है। उन्होंने कहा कि 5 घंटों तक वीसी ने प्रतिक्रिया नहीं दी, पुलिस को आने को नहीं कहा।
3:54 PM, 6 Jan

चंडीगढ़ में स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई), ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन और अन्य संगठन विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
3:54 PM, 6 Jan

एचआरडी राज्य मंत्री संजय धोत्रे ने कहा, मैं सभी छात्र संगठनों से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं। विपक्ष को भी इन संवेदनशील मुद्दों पर सोच समझकर बोलना चाहिए। आरोप प्रत्यारोप से मुद्दा नहीं सुलझेगा।
3:53 PM, 6 Jan

कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने जेएनयू हिंसा पर कहा, यह घटना अराजकता का प्रमाण है। ये सब केंद्रीय राजधानी में भारत की अग्रणी यूनिवर्सिटी में गृह मंत्री, राज्यपाल और पुलिस आयुक्त की निगरानी में हुआ। हम आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने की मांग करते हैं ताकि न्याय मिले। हम यह भी मांग करते हैं कि अधिकारियों पर जवाबदेही तय की जाए और तुरंत कार्रवाई हो।
3:53 PM, 6 Jan

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) और अन्य छात्र संगठन प्रदर्शन कर रहे हैं।
2:23 PM, 6 Jan

कोलकाता के जादवपुर विश्वविद्यालय में छात्र विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
2:23 PM, 6 Jan

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा, मुझे 26/11 के मुंबई आतंकी हमले की याद आ गई। इन नकाबपोश लोगों के बारे में पता लगाने के लिए जांच की जरूरत है। देश के छात्रों के बीच डर का माहौल है, हमें साथ आने की और उनमें आत्मविश्वास जगाने की जरूरत है।
2:22 PM, 6 Jan

जेएनयू के चीफ प्रोक्टर ने कहा, घटना दुर्भाग्यपूर्ण है, मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय के सचिव के साथ अच्छी बैठक हुई। विश्वविद्यालय को सामान्य बनाने के प्रयास जारी हैं।
2:22 PM, 6 Jan

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा, भारत के युवाओं और छात्रों की आवाज का हर रोज मजाक बनाया जा रहा है। उन्होंने हिंसा के लिए मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया।
2:22 PM, 6 Jan

समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने कहा, देश और दुनिया ने देखा कि कैसे नकाबपोशों ने दिल्ली के जेएनयू कैंपस में प्रवेश किया। योजनाबद्ध तरीके से सब हुआ। जांच की जरूरत है ताकि पता चल सके कि इस सबके पीछे मुख्य साजिशकर्ता कौन था।
2:21 PM, 6 Jan

जेएनयू विश्वविद्यालय के अंदर की तस्वीरें।
2:21 PM, 6 Jan

ममता बनर्जी ने कहा, दिल्ली की पुलिस अरविंद केजरीवाल के अधीन नहीं है, बल्कि केंद्र सरकार के अधीन है। एक तरफ वो भाजपा के गुंडे भेज रहे हैं और दूसरी तरफ पुलिस निष्क्रिय कर रहे हैं। पुलिस क्या करे जब उन्हें उच्च प्राधिकरण से निर्देश मिल रहे हैं। यह फासीवादी सर्जिकल स्ट्राइक है।
1:08 PM, 6 Jan

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, ये बेहद परेशान करने वाली घटना है। ये लोकतंत्र पर हुआ योजनाबद्ध हमला है। जो भी उनके खिलाफ बोलता है उसपर पाकिस्तान और देश का दुश्मन होने का टैग लगा दिया जाता है। हमने देश में इससे पहले ऐसी स्थिति कभी नहीं देखी।
12:42 PM, 6 Jan

दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने जेएनयू में छात्राओं पर हुए हमले को लेकर पुलिस को समन जारी किया है।
12:42 PM, 6 Jan

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, मैं इस हिंसा की निंदा करता हूं। इसमें कोई शक नहीं है कि इन लोगों को सत्ता द्वारा हरी झंडी दिखाई गई थी। इन्होंने कायरता से अपने चेहरों को ढंका हुआ था और इन्हें जेएनयू में डंडों और रोड के साथ प्रवेश करने दिया गया। एक वीडियो है, जिसमें सबसे बुरी चीज ये दिख रही है कि पुलिस ने इन्हें सुरक्षित मार्ग मुहैया कराया।
12:41 PM, 6 Jan

मुंबई में जेएनयू हिंसा के खिलाफ छात्र गेटवे ऑफ इंडिया पर प्रदर्शन कर रहे हैं। इनका समर्थन करने के लिए अभिनेता सुशांत सिंह पहुंचे हैं।
12:41 PM, 6 Jan

जेएनयू विश्वविद्यालय के अंदर की तस्वीरें सामने आ गई हैं। यहां रविवार शाम हुई हिंसा में 30 से अधिक लोग घायल हो गए थे।
READ MORE

जामिया हिंसा: दिल्ली पुलिस ने माना, प्रदर्शन के दौरान सेल्फ डिफेंस में की थी फायरिंगजामिया हिंसा: दिल्ली पुलिस ने माना, प्रदर्शन के दौरान सेल्फ डिफेंस में की थी फायरिंग

Comments
English summary
Violence Breaks Out In Delhi's Jawaharlal Nehru University live updates
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X