जनता के पैसों का प्रचार में गलत इस्तेमाल, सुप्रीम कोर्ट ने कई राज्यों को जारी किया नोटिस
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने तमाम राज्यों की सरकारों को सरकारी विज्ञापन के नियमों का उल्लंघन करने के मामले में नोटिस जारी किया है। यह नोटिस उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, तेलंगाना सरकार को जारी किया गया है। यह नोटिस इन राज्य की सरकारों के अलावा भाजपा को भी जारी किया गया है और नियमों के उल्लंघन को लेकर जवाब मांगा गया है।

सुप्रीम कोर्ट ने यह नोटिस ऐसे समय में जारी किया है जब आम आदमी पार्टी के विधायक संजय झा ने आरोप लगाया था कि भाजपा शासित राज्यों में यहां की सरकारें लोगों के पैसे का गलत इस्तेमाल अपनी राजनीतिक पार्टी और इसके नेताओं के प्रचार में कर रही हैं, जोकि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन है। आप नेता द्वारा याचिका पर सुनवाई करने के सुप्रीम कोर्ट राजी हो गया है, जिसके बाद इन तमाम राज्य सरकारों और भाजपा को नोटिस जारी किया गया है। कोर्ट ने भाजपा और प्रदेश सरकारों को चार हफ्ते के भीतर अपना जवाब देने को कहा है।
इसे भी पढ़ें- शिवराज सिंह बने बाहुबली, कांग्रेस के नेता बने भल्लाल देव, देखिए वायरल हो रहा ये वीडियो












Click it and Unblock the Notifications