केजरीवाल का स्क्रिप्टेड ड्रामा थी 49 दिन की सरकार: बिन्नी
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया और उसके तुरंत बाद उन पर शब्दों के बाण चलने लगे। उन्हीं के साथी विधायक विनोद कुमार बिन्नी ने कहा है कि यह सब केजरीवाल का स्क्रिप्टेड ड्रामा है। अरविंद का मकसद कभी विधानसभा नहीं था, मैं करीब से जानता हूं उन्हें। उनका मकसद लोकसभा है। दिल्ली की जनता को मूर्ख बनाया जा रहा था। आपतो ऐसी चीजें चाहते हैं कि सब कुछ उलझ जाये। आप खुद को पाकसाफ बता दें।
बिन्नी ने कहा कि केजरीवाल का मकसद लोकसभा है और उसके लिये दिल्ली की जनता को सीढ़ी बनाया, प्रधानमंत्री पद पर उनकी नजर है। कांग्रेस, भाजपा तैयार थे फिर भी उन्होंने जिद पकड़ी और विरोध किया। असल में उनका मकसद था कि जनलोकपाल बिल नहीं था, बल्कि लोकसभा चुनाव लड़ने के लिये इस्तीफा देना था। उन्होंने सब कुछ उलझा दिया और फिर भाजपा-कांग्रेस पर आरोप मढ़कर कह दिया कि मेरा जो काम था खत्म।
बिन्नी ने कहा कि केजरीवाल को जल्दी ही क्या थी जन लोकपाल बिल एक महीने, दो महीने में आ जाता, चार महीने, साल तक संघर्ष करते, बार-बार बिल भेजते रहते, लेकिन उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण था डर वो डर था प्रॉमिस पूरे नहीं कर पाने का। आप ने जनता से ऐसे प्रॉमिस कर दिये, जिन्हें वो पूरा नहीं कर सकते थे। जनता अब विधायकों से कह रही है कि उन्होंने बहुत सोच कर वोट दिया था कि अच्छा प्रशासन मिलेगा, लेकिन वो भाग निकले।

बिन्नी ने क्या कहा
बिन्नी ने कहा कि केजरीवाल का मकसद लोकसभा है और उसके लिये दिल्ली की जनता को सीढ़ी बनाया, प्रधानमंत्री पद पर उनकी नजर है। कांग्रेस, भाजपा तैयार थे फिर भी उन्होंने जिद पकड़ी और विरोध किया।

भाजपा के हर्षवर्धन ने कहा
इस जिम्मेदारी से लोगों को असहाय छोड़कर, राजनीति राजनीति में चले गये हैं। अब चाहे दिल्ली हो या देश हो, जनता कारनामे समझ चुकी है। उनके आरोप और झूठ जगजाहिर हो चुके हैं। उन्हें कोई भी व्यक्ति सीरियसली नहीं लेता है।

रविशंकर प्रसाद
भ्रष्ट कांग्रेस के कंधों पर चढ़कर ससरकार बनायी थी, खोखली घोषणाएं करते थे, जिस दिन सरकार बनी, उसी दिन से निकलने के रास्ते खोज रहे थे। जबरदस्ती करके, गैरकानूनी करके बिल पास कराने की कोशिश करने वाले आंदोलनकारी एवं फेल्ड शासक केजरीवाल स्थतियों को समझ नहीं पाये।

सीदीप दीक्षित
सबसे पहले भारत सरकार लोकपाल बिल लाया, तो हम दिल्ली में क्यों अड़ंगा लगाते। लोकसभा चुनाव के लिये तो हम सब तैयार हैं।
किरण बेदी का ट्वीट
किरण बेदी ने ट्वीट किया कि अरविंद केजरीवाल का मकसद लोकपाल है या लोकसभा?

वी. नारायणसामी
केंद्रीय राज्यमंत्री वी. नारायणसामी ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जन लोकपाल विधेयक पर इसलिए जोर डाल रहे हैं क्योंकि वे सस्ती लोकप्रियता के भूखे हैं।
प्रधानमंत्री कार्यालय के प्रभारी मंत्री ने कहा, "चाहे वह केंद्रीय मंत्री हो या राज्यमंत्री हर कोई संविधान से बंधा है। उन्हें कानून के अनुसार काम करना होता है।"
उन्होंने कहा, "अरविंद केजरीवाल सस्ती लोकप्रियता बटोरने के लिए हैं। उन्हें मुख्यमंत्री के जैसा आचरण करना चाहिए और नियमों का पालन करना चाहिए।"
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत












Click it and Unblock the Notifications