बिन्नी ने कहा वॉलेंटियर्स और जनता के साथ धोखा कर रहे हैं केजरीवाल

Vinod Kumar Binny
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी से चुने गये लक्ष्मीनगर के विधायक विनोद कुमार बिन्नी के बागी तेवर तब दिखाई दिये जब उन्होंने कहा कि दिल्ली की सरकार बनाने में एक बहुत बड़ा खेल हुआ। इस खेल में कांग्रेस से सांठ-गांठ हुई है और रही बात अरविंद केजरीवाल की, तो उन्हें मिलाकर सिर्फ चार लोग हैं, जो आम आदमी पार्टी को तानाशाह रवैये को अपनाकर चलाते हैं। केजरीवाल की पोल खोलते हुए उन्होंने कहा कि हर बात पर जनता के वोट मांगे जाते हैं, लेकिन उनके परिणामों पर अमल कोई नहीं करता, होता वही है, जो केजरीवाल चाहते हैं।

विनोद कुमार ने कहा कि मैं एक आम आदमी पार्टी का सदस्य होने के नाते यह बात जनता के सामने रखी है। अगर मुझे गलत साबित कर दिया गया, तो मैं विधायक पद छोड़ दूंगा। मैं अभी भी आप पार्टी के साथ हूं, लेकिन पार्टी किसी एक व्यक्ति की जागीर नहीं है।

झूठे शपथ पत्र देती है आम आदमी पार्टी

बिन्नी ने कहा कि एफिड-एविड का मतलब होता है शपथ पत्र और आपने हर जगह शपथ पत्र दिया कि आप कांग्रेस के ख‍िलाफ हैं और आज आप उन्हीं के साथ सरकार बनाये हुए हैं। आपने शपथ पत्र में लिखा था कि वीआईपी सेवाएं नहीं लेंगे, शुरू में सबने नाटक किया और आज सभी मंत्री वीआईपी वाहनों से चल रहे हैं, सारे मंत्री विधायकों ने दो-दो-चार-चार फ्लैट ले लिये और कोई घर से काम कर रहा है तो कोई ऑफिस से।

बिन्नी ने कहा कि केजरीवाल ने सबसे बड़ा छल तो जनता के साथ किया है। जनता से आप कहते रहे कि हर बात पर हम जनता की राय लेते हैं, जबकि सच तो यह है कि जनता की राय सिर्फ एक दिखावा है। होता वही है जो केजरीवाल, कुमार विश्वास, मनीष सिसोधिया और योगेंद्र यादव कहते हैं। इन्हीं चारों की पार्टी में चलती है। अगर कोई इनके खिलाफ जाता है तो उस पर केजरीवाल बिफर पड़ते हैं।

विधानसभा चुनाव में बहुत बड़ा भ्रष्टाचार हुआ

विधानसभा चुनाव को लेकर कुछ बातें करना चाहता हूं। विधानसभा चुनाव में बहुत बड़ा भ्रष्टाचार हुआ। टिकट बंटे, जिसमें बहुत बड़ा भ्रष्टाचार हुआ। एक होता है पैसे लेना और एक होता है किसी के अध‍िकारों को छीनना। अध‍िकारों को छीनना ज्यादा गलत है। यह तय था कि विनोद कुमार बिन्नी, गोपाल राय, मनीष सिसोध‍िया, आदि कहां-कहां से चुनाव लड़ेंगे। केजरीवाल ने मुझे अपने घर बुलाया और कहा कि आपको चुनाव लड़ना होगा। आप ईस्ट दिल्ली से कोई सीट देख लीजिये, और चुनाव लड़ें, मैंने कहा कि वहां तो मुझे कोई जानता भी नहीं। लेकिन उन्होंने फटाफट नामांकन भरवा दिया। मैंने कहा नहीं यह लक्ष्मीनगर की जनता से धोखा था, ऐसे ही शाजिया इलमी, मनीष सिसोधिया, समेत कई नेताओं की सीटें बदल दीं।

जब वोटिंग दिल्ली में करायी। जनता से वोटिंग करायी और अंत में आपने अपने फैसले के आगे जनता की वोटिंग को दर किनार कर दिया। आज लोकसभा चुनाव के लिये दिल्ली के टिकट सब फाइनल हैं। ये सारी चीजें तय हैं, लेकिन सब कुछ तय करके साजिया इल्मीं अपने नाम का प्रचार कर रही हैं, कुमार विश्वास अमेठी में प्रचार कर रहे हैं, क्या उनके नाम की घोषणा की। यह सब भ्रष्टाचार है। जब मेरे नाम को लेफ्टनेंट गवर्नर के सामने केजरीवाल ने रखा, तब मैंने मना किया मैंने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी देंगे मैं उसे निभाउंगा। लेकिन हुआ वही जो अरविंद केजरीवाल चाहते हैं। वो आम आदमी के तानाशाह हो गये हैं। दिल्ली की जनता को धोखा देना बंद कर दीजिये।

वॉलेंटियर्स के साथ धोखा किया

बिन्नी ने कहा कि आम आदमी पार्टी की राय शुमारी जनता के साथ धोखा है। जनता ही नहीं वॉलेंटियर्स के साथ भी धोखा, जिन्होंने इस पार्टी के लिये अपने करियर तक को दांव पर लगा दिया। होता वही है जो केजरीवाल चाहते हैं। केजरीवाल और उनकी टीम हर किसी का इस्तेमाल करती है। यूज एंड थ्रो वाली पॉलिसी अपनाती है। सबसे बड़े उदाहरण अन्ना हजारे और किरण बेदी हैं। यही नहीं जमीनी स्तर पर काम करने वाले तमाम वॉलेंटियर्स का भी आप पार्टी ने इस्तेमाल किया। और ये सभी अवसरवादी हैं।

बिन्नी ने आगे कहा कि पत्रकार आशुतोष कल पार्टी में आये और कह रहे हैं कि बिन्नी गलत है, मैं तो कहता हूं कि सबसे बड़े अवसरवादी तो आशुतोष हैं। आपने पार्टी ज्वाइन की, जब पार्टी सत्ता में आ गई, राष्ट्रीय स्तर पर जम गई। अगर आप वाकई में आम आदमी से जुड़ना चाहते थे, तो तब क्यों नहीं आये, जब हम दिल्ली की सड़कों पर वोटों के लिये घूम रहे थे। मैं उन लोगों में से हूं, जिन्होंने पार्टी की नींव रखी और इसे बड़ा किया।

बिन्नी की मांगें

बिन्नी ने कहा कि मैं केजरीवाल से मांग करता हूं कि वो 26 जनवरी के पहले लोकपाल बिल लेकर आयें, शीला दीक्ष‍ित के खिलाफ जो सबूत इकठ्ठा किये थे, उसके आधार पर जांच शुरू करायें, जनता से जो बिजली और पानी को लेकर वादे किये थे, उसे सही तरह से लागू करें। अगर वो मेरी मांगों को पूरा नहीं करते हैं, तो आज तक आम अदमी पार्टी कांग्रेस भाजपा के ख‍िलाफ अनशन करती आयी है, अब मैं आम आदमी पार्टी के खिलाफ अनशन करूंगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+