राम मंदिर पर फैसला हमारे खिलाफ आया तो तैयार करेंगे बलिदानी दस्ता: विनय कटियार
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के नेता विनय कटियार ने राम मंदिर मसले पर टिप्पणी की है। कटियार ने कहा है कि अगर राम मंदिर का फैसला उनके हक में नहीं आया तो बलिदानी दस्ता बनाया जाएगा, जो राम मंदिर बनाने का काम करेगा। कटियार ने आगे कहा कि बलिदानी दस्ते का संबंध किसी राजनीतिक दल से नहीं होगा। उन्होंने कहा कि इसका गठन तब तक नहीं होगा जब तक सुप्रीम कोर्ट का फैसला नहीं आ जाएगा अगर राम मंदिर नहीं बना तो बलिदानी दस्ते के लिए काम करेगा।

गौरतलब है कि VHP के नवनिर्वाचित अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु सदाशिव कोकजे पहली बार अयोध्या के दौरे पर पहुंचे थे जहां उन्होंने हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया। उन्होंने रामजन्मभूमि में रामलला के दर्शन भी किये। इस मौके पर उनके साथ विश्व हिन्दू परिषद के उपाध्यक्ष चंपत राय समेत विहिप के कई कार्यकर्ता मौजूद थे। उन्होंने अयोध्या के साधु-संतों से भी मुलाकात की। विष्णु सदाशिव कोकजे ने राम मंदिर निर्माण को लेकर अहम बैठक की और कारसेवकपुरम में राम मंदिर निर्माण की तैयारियों का भी जायजा लिया। इस दौरान विष्णु सदाशिव कोकजे ने राम मंदिर निर्माण को लेकर बड़ा बयान भी दिया।
सदाशिव कोकजे ने कहा कि विहिप अपने राम मंदिर के मुद्दे पर आज भी कायम है और अयोध्या में राम मंदिर का सपना जल्दी ही साकार होगा। विष्णु सदाशिव कोकजे ने कहा कि जिस गति से कोर्ट में सुनवाई चल रही है, अगले 6 महीने में फैसला आ जाएगा। कोकजे ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि राम मंदिर पर फैसला उनके पक्ष में होगा। लेकिन अगर सुप्रीम कोर्ट का फैसला पक्ष में नहीं आता है, तब केंद्र सरकार से ऑर्डिनेंस लाकर राम मंदिर निर्माण के लिए जमीन देने को कहेंगे। सदाशिव कोकजे ने कहा कि उनका संगठन गौ-रक्षा और हिंदुओं के अधिकारों के लिए काम करता रहेगा।
-
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन?












Click it and Unblock the Notifications