ED और CBI की छापेमारी के बाद, रोटोमैक पेन के मालिक विक्रम कोठारी हिरासत में

कानपुर। रोटोमैक पेन के मालिक और कानपुर के बड़े व्यापारी विक्रम कोठारी को बैंक से पैसे नहीं चुकाने के आरोप में सोमवार देर रात तक सीबीआई ने उनको हिरासत में लिया है। कोठारी के खिलाफ सीबीआई की टीम ने आज दिनभर छापेमारी की और बाद में विक्रम कोठारी को तिलकनगर स्थित उनके ही घर में हिरासत में रखा गया है। कोठारी ने 7 बैंकों से लॉन लिया था, लेकिन वापस चुकाने में वे डिफॉल्ट साबित हुए। मीडिया में उनके देश छोड़ने के खबरों के बाद कोठारी ने बाहर आकर कहा था कि वे कहीं नहीं जा रहे हैं। विक्रम कोठारी के रोटोमेक समूह पर कुल 3695 करोड़ रुपए की देनदारी है

रोटोमैक पेन के मालिक विक्रम को हिरासत में

विक्रम कोठारी को लेकर रविवार को मीडिया में खबरें चली थी कि पिछले एक सप्ताह से मॉल रोड़ पर उनके ऑफिस पर ताला जड़ा है और वे देश छोड़कर भाग गए हैं। मीडिया में इस तरह की खबरों के बाद कोठारी ने कहा, 'पहली बात तो यह कि ये कोई स्कैम नहीं है। मैं कहीं नहीं जा रहा हूं। मैं कानपुर का निवासी हूं और कानपुर में रहने वाला है। भारत से महान कोई देश नहीं है।'

कोठारी ने कहा कि मैंने बैंकों से लोन लिया था, लेकिन यह गलत है कि मैं अभी तक चुका नहीं पा रहा हूं, मेरा बैंक का एलसी में केस चल रहा है। जल्द ही इस मामले का निष्कर्स निकलेगा। कोठारी ने कहा कि मैं अभी कानपुर से बाह नहीं निकला हूं और ना ही कहीं जाउंगा। विक्रम कोठारी ने कानपुर में इलाहाबाद बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, इंडियन ओवरसीज बैंक,यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, से हजारों करोड़ का लोन लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+