सेफ विकास खन्ना का नेपोटिज्म पर बड़ा खुलासा, बोले मुझे मिली धमकी- फिल्म रिव्यू के लिए कीमत दो नहीं तो
सेफ विकास खन्ना का नेपोटिज्म पर बड़ा खुलासा, बोले मुझे मिली धमकी- फिल्म रिव्यू के लिए कीमत दो नहीं तो बर्बाद कर देंगे
Vikas Khanna's big reveal: अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) पिछले काफी समय से बॉलीवुड के नेपोटिज्म और फेवरेटिज्म को लेकर कई खुलासे कर चुकी है। उन्होंने बॉलीवुड में व्याप्त भाई भतीजावाद को लेकर कई मशहूर कलाकारों की बखिया उधेड़ कर दी थी। वहीं अब वर्ल्ड भर में मशहूर भारतीय सेफ विकास खन्ना ने बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर बड़ा खुलासा किया है इसके साथ ही अपना दर्द बयां किया है।

विकास खन्ना की ये फिल्म हुई है रिलीज
बता दें सेफ अबफिल्ममेकर विकास खन्ना (Vikas Khanna) बन चुके हैं। विकास खन्ना की फिल्म 'द लास्ट कलर' (The Last Color) पिछले हफ्ते अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ हुई है। विकास खन्ना ने फिल्म द लास्ट कलर में नीना गुप्ता लीड रोल में हैं। एक्ट्रेस नीना गुप्ता इस फिल्म में एक विधवा के करेक्टर में है, वो एक ऐसी विधवा बनी हैं जिसे रूढ़िवाद सोच के कारण होली जैसा रंगों का त्योहार मनाने की भी मनाही होती है।

फिल्म के अच्छे रिव्यू देने की विकास खन्ना से कीमत मांगी जा रही
गौरतलब है कि विकास खन्ना की फिल्म 'द लास्ट कलर' (The Last Color) पिछले वीक अमेजन पर रिलीज हुई है और इस फिल्म की बहुत निगेटिव रिव्यू मिले है। जिससे विकास खन्ना काफी निराश हैं। विकास ने शनिवार को अपने ट्वीट में लिखा कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में पक्षपात की आलोचना में अभिनेत्री कंगना रनौत कितनी सही थीं। विकास खन्ना ने बताया कि उन्हें क्रिटिक्स द्वारा उनको लगातार धमकी दी जा रही और क्रिटिक्स द.वारा उनकी इस फिल्म को अच्छे रिव्यू देने की उनसे कीमत मांगी जा रही है। साथ ही विकास ने बताया कि उन्हें धमकी दी जरा रही है कि अगर उन्होंने कीमत अदा नहीं कि तो उन्हें बर्बाद कर दिया जाएगा।

विकास खन्ना का फूंटा दर्द ट्वीट कर लिखी ये बात
विकास खन्ना ने अपने सोशल अकाउंट पर लिखा- "मैं जब कंगना रनौत को क्रिटिक्स, फेवरेटिज्म और नेपोटिज्म पर बात करते हुए सुनता था, तब मेरा दिल दुखता था, पर आज मैंने स्वयं इसका अनुभव किया है। 'मिनियन्स' एक आउट साइडर को अंदर नहीं आने देते। चाहे उसने कला में पूरी जी-जान लगा दी हो। उन्होंने आगे लिखा- यह सुनना दर्दनाक है कि कीमत दो वरना हम तुम्हें बर्बाद कर देंगे।












Click it and Unblock the Notifications