विकास दुबे एनकाउंटर: पूर्व जस्टिस बीएस चौहान करेंगे जांच, दो महीने में सौंपनी होगी रिपोर्ट

नई दिल्ली। गैंगस्टर विकास दुबे एनकाउंटर केस में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर कमीशन का गठन किया गया है। विकास दुबे एनकाउंटर की जांच कर रही कमेटी की अध्यक्षता अब सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज बीएस चौहान करेंगे। इस कमेटी में उनके साथ यूपी के पूर्व डीजीपी केएल गुप्ता भी शामिल होंगे। कमीशन को दो महीने में एनकाउंटर की जांच पूरी कर रिपोर्ट कोर्ट में पेश करनी होगी। याचिकाकर्ता अनूप अवस्थी ने पूर्व हाई कोर्ट जज शशिकांत अग्रवाल को कमेटी में शामिल ना करने पर आपत्ति जताई है। जिस पर चीफ जस्टिस ने कहा, 'मैंने भी जस्टिस चौहान के साथ कई मामलों की सुनवाई की है, मैंने भी उसके नाम का सुझाव दिया होता।'

Recommended Video

      Vikas Dubey Encounter : Supreme Court ने Yogi Government को दी नसीहत, कही ये बातें | वनइंडिया हिंदी
      vikas dubey encounter case new committee, headed by retired Justice BS Chauhan constituted to probe

      चीफ जस्टिस की इस बात पर याचिककर्ता ने कहा कि मुझे न्यायाधीश चौहान पर पूरा भरोसा है, लेकिन अभी चुने गए हाई कोर्ट जज की बदले अलग किसी दूसरे हाई कोर्ट के जज को कमेटी में शामिल किया जाना चाहिए। बता दें, कानपुर में बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मुख्य आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे एनकाउंटर में मारा गया था। इस एनकाउंटर को लेकर उठ रहे सवालों पर सुप्रीम कोर्ट ने एक समिति गठित करने का आदेश दिए थे, जिसमें सुप्रीम कोर्ट के एक रिटायर्ड जज को शामिल करने के लिए कहा गया था।

      दो महीने में सौंपनी होगी जांच रिपोर्ट

      बुधवार को सुनवाई के दौरान सोलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट को बताया कि सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज बीएस चौहान को कमेटी में शामिल किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि चौहान ने कमेटी में शामिल होने पर सहमति भी जताई है। इस दौरान मेहता ने यूपी के पूर्व डीजीपी केएल गुप्ता का नाम भी कोर्ट को सुझाया था। विकास दुबे एनकाउंटर की जांच कर रही कमेटी की अध्यक्षता अब सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज बीएस चौहान करेंगे। इस कमेटी में उनके साथ यूपी के पूर्व डीजीपी केएल गुप्ता भी शामिल होंगे। कमीशन को दो महीने में एनकाउंटर की जांच पूरी कर रिपोर्ट कोर्ट में पेश करनी होगी।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+