भागवत ने किया स्कूल में ध्वजारोहण, सीएम ने दिया कार्रवाई का आदेश
पिनराई विजयन ने डीपीआई को सरकार द्वारा संचालित कर्नाकेयामेन स्कूल के हेडमास्टर और प्रबंधक के खिलाफ उचित कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं
नई दिल्ली। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने उस स्कूल के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए है जिसने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अनुमति दी थी। सीएम ने शुक्रवार को पलक्कड़ स्थित एक स्कूल के खिलाफ ऐक्शन लेने के आदेश दिए हैं। दरअसल, स्कूल ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अनुमति दी थी।

पिनराई विजयन ने डीपीआई को सरकार द्वारा संचालित कर्नाकेयामेन स्कूल के हेडमास्टर और प्रबंधक के खिलाफ उचित कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने पुलिस से यह देखने के लिए भी कहा है कि क्या उन लोगों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की जा सकती है।
डीएम ने कर्नाकेयामेन स्कूल के प्रबंधन को सूचित किया था कि सिर्फ जनप्रतिनिधि या संस्थान के प्रमुख ही ध्वजारोहण कर सकते हैं। जाहिर तौर पर स्कूल राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के समर्थकों का है और इसलिए उन्होंने भागवत को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया था। केरल बीजेपी (भारतीय जनता पार्टी) के महासचिव एम.टी. रमेश ने उस समय कहा था, 'आरएसएस प्रमुख कुछ कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए पल्लकड़ में थे और आरएसएस कोई राजनीतिक पार्टी नहीं है और भागवत राजनेता नहीं हैं।'
विजयन के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष कुम्मानेम राजशेखरन ने शुक्रवार को मीडिया को बताया कि वह इस मामले से कानूनी तौर पर निपटेंगे। राजशेखरन ने कहा, 'उस समय जो कुछ हुआ, उसमें कुछ गलत नहीं है क्योंकि किसी भी नियम का उल्लंघन नहीं हुआ।












Click it and Unblock the Notifications