कबाड़ में बिक गया माल्या का शाही जेट, 22 लाख में हुई नीलामी
नयी दिल्ली। अपने शानो-शौकत और रईसी के लिए मशहूर लिकर किंग विजय माल्या की शान मानी जाने वाली उनकी प्राइवेट प्लेन कबाड़ में बिक गई। माल्या की 11 सीटर जेट विमान को 22 लाख में नीलाम कर दिया गया। मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड ने इसकी नीलामी की।

माल्या की कंपनी किंगफिशर एयरलाइंस पर बकाया उधार की भरपाई के लिए एमआईएएल ने इस प्राइवेट जेट को नीलाम कर दिया। इसे कुर्ला की एक कंपनी ने 22 लाख रुपए में खरीदा और उसे तोड़-तोड़कर कबाड़ के भाव में बेचना शुरु कर दिया। इस प्लेन की फोटो सोशल मीडिया पर वाइरल हो रही है। जो जेट प्लेन कभी माल्या की शान हुआ करती थी आज उसे कबाड़ के भाव में बेचा जा रहा है।
विजय माल्या की कंपनी यूनाइटेड ब्रेवरीज ने 2005 में ओबरॉय ग्रुप से इस जेट प्लेन को खरीदा था, लेकिन कर्ज नहीं चुका पाने पर दिसंबर 2014 में मुंबई एयरपोर्ट ने इसकी नीलामी का आदेश जारी किया था। 11,590 किग्रा वजन वाले इस जेट प्लेन में 2 पायलट्स और 9 यात्रियों के बैठने की सुविधा मौजूद थी। ये विमान 30 साल पुरानी थी। ये विजय माल्या की पर्सनल विमान थी।












Click it and Unblock the Notifications