विजय माल्या को जोर का झटका: विदेश मंत्रालय ने रद्द किया पासपोर्ट

नयी दिल्ली (ब्यूरो)। लिकर किंग विजय माल्या को करारा झटका लगा है। जी हां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की मांग पर विदेश मंत्रालय ने माल्या का पासपोर्ट का रद्द कर दिया है। इस बात की जानकारी खुद विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट कर दी है। विकास स्वरूप ने जानकारी देते हुए ट्वीट किया कि विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट एक्ट, 1967 की धाराओं 10(3)(c) और 10(3)(h) के तहत ये कार्रवाई करते हुए विजय माल्या का पासपोर्ट रद्द कर दिया है।

Vijay Mallya's passport revoked by external affairs ministry

आपको बता दें कि ईडी ने विजय माल्या को कई बाद पूछताछ के लिए बुलाया था लेकिन विजय माल्या हाजिर नहीं हुए थे। उसके बाद ईडी ने विदेश मंत्रालय से माल्या के पासपोर्ट को रद्द करने की मांग की थी। गौरतलब है कि विजय माल्या पर अलग-अलग बैंकों से कुल 9,000 करोड़ से ज़्यादा का बकाया और वो पैसे लेकर देश से फरार हो गए है। सूत्रों से जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक माल्या इस वक्त इंग्लैंड में हैं। 'कर्ज चुकाने के लिए माल्या बैंक को दीपिका-कैटरीना जैसी बिकनी ब्यूटी दे दें'

पासपोर्ट रद्द किए जाने के मामले में विदेश मंत्रालय का कहना है कि माल्या के प्रत्यपर्ण के लिए कानून के विशेषज्ञों से राय मांगी जा रही है। सूत्रों की माने तो माल्या चीफ पासपोर्ट ऑफिसर, फिर हाईकोर्ट और फिर सुप्रीम कोर्ट में इसके ख़िलाफ अपील करने का मन बना रहे हैं हलांकि उनके पक्ष में फैसला आने तक वह इस पासपोर्ट के साथ कहीं भी यात्रा करने में सक्षम नहीं हैं। सबसे अहम बात ये है कि अब इस पासपोर्ट के साथ लंदन में भी उनका ठहरना कानूनन अवैध है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+