खेल मंत्री विजय गोयल ने फिर कर दी गड़बड़ी, ट्विटर पर उड़ा मजाक
नयी दिल्ली। खेल मंत्री विजय गोयल ने एक बार फिर से बड़ी गड़बड़ी कर दी है। विजय गोयल ने दूती चंद की फोटो के साथ स्रबानी नंदा का नाम लिखकर उन्हें शुभकामनाएं दे दी थी। गोयल ने 14 अगस्त को स्रबानी नंदा की प्रतियोगिता से पहले उन्हें शुभकामनाएं दी, लेकिन उनसे गड़बड़ी हो गई।
विजय गोयल ने अपने ट्वीट में लिखा था कि भारतीय एथलीट स्रबानी नंदा को 200 मीटर की रेस के लिए शुभकामनाएं। हलांकि ये कोई मामला नहीं है जब विजय गोयल ने गलती हुई हो। इससे पहले उन्होंने जिमनास्ट दीपा करमाकर का नाम भी गलत लिखकर लोगों के मजाक के पात्र बनें थे। उन्होंने दीपा को करमाकर की जगह करमानकर लिखा था।
रियो ओलंपिक: भूखे लौटे हॉकी खिलाड़ी, भारतीय दूतावास में मिली बस मूंगफली
इससे पहले ङी रियो ओलंपिक में विजय गोयल विवाद में फंसे थे। आयोजन समिति ने विजय गोयल को काफी आक्रामक और अभद्र शख्स बताया था। इतना ही नहीं आयोजन समिति ने उनका एक्रीडेशन रद्द करने की धमकी भी दी थी।