VIDEO: जब विद्या बालन ने बताया कि शास्त्रों के अनुसार शादी से पहले लड़की...
नई दिल्ली। बीते कुछ समय से सोशल मीडिया पर टिक टॉक वीडियो टाइमपास का अच्छा जरिया बने हुए हैं। वहीं कई बड़े सिलेब्रिटी भी इसके जरिए खूब मस्ती कर रहे हैं। इसी कड़ी में विद्या बालन ने भी टिक टॉक पर एक्टिंग में हाथ आजमाया। विद्या ने अपने इंस्टाग्राम पर ये वीडियो शेयर किया है। विद्या ने वीडियो में साड़ी पहनी हुई है और वे किसी पंडित जैसी आवाज में डायलॉग पर लिप्सिंग कर रही हैं।

'विद्या बोलीं- शादी के बाद...'
वीडियो में विद्या कह रही हैं कि 'शास्त्रों के अनुसार हर कुंवारी लड़की में नौ देवियों का वास होता है। लेकिन शादी के बाद कौनसी देवी एक्टिव होगी...ये पति के कर्मों पर निर्भर करता है।' विद्या का ये वीडियो उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है। वीडियो के कैप्शन में विद्या ने लिखा है- 'सम टैक टुक टाइम पास'। वीडियो को अब तक 1.35 लाख बार देखा जा चुका है और विद्या के फैंस इसपर जबरदस्त कमेंट कर रहे हैं।
View this post on InstagramSome Tak-Tuk Time Passsssssss 🤪🤪🤪🤪🤪🤪🤪!
A post shared by Vidya Balan (@balanvidya) on
किसी के वजन पर कमेंट अच्छी बात नहीं
बेबाकी से अपनी बात रखने वाली विद्या ने हाल ही में 40वां जन्मदिन मनाया। एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने बारे में काफी बातें की हैं, अपने वजन को लेकर लोगों के कमेंट पर भी उन्होंने अपनी बात रखी है। विद्या ने कहा कि अक्सर ये सलाह मिल जाती है कि आपको वजन कम करना चाहिए लेकिन उन्हें सामने वाले की दिक्कत नहीं मालूम होती है। जब मैं छोटी थी तब से ही लोग वजन कम करने को कह दिया करते थे। बच्चा हो या बड़ा, किसी से भी ये कहना अच्छी बात नहीं है।

'मिशन मंगल की तैयारी में विद्या'
वर्क फ्रंट की बात करें तो विद्या को पिछली बार टॉलीवुड के पूर्व सुपरस्टार और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री, नंदामुरी तारक रामा राव - एनटीआर की बायोपिक में बड़े पर्दे पर देखा गया था।इस समय विद्या बालन अपनी अगली फिल्म मिशन मंगल की रिलीज की तैयारी कर रही हैं, जो भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के उन वैज्ञानिकों पर है जिन्होंने मार्स ऑर्बिटर मिशन को सफल बनाने के लिए अथक प्रयास किया। जगन शक्ति के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार तापसी पन्नू ,सोनाक्षी सिन्हा, नित्या मेनन, कीर्ति कुल्हारी और शरमन जोशी भी हैं।

'मिशन मंगल जितना मनोरंजन होगा उतना ही...'
फिल्म मिशन मंगल को लेकर अक्षय कुमार ने कहा था कि 'इसमें जितना मनोरंजन होगा उतनी ही इससे प्रेरणा मिलेगी। मिशन मंगल असाधारण सफलता हासिल करने वाले आम लोगों के बारे में एक फिल्म है... एक कहानी जो यह साबित करती है कि रचनात्मकता, विचारों और सपनों की कोई सीमा नहीं है ... आकाश की तरह! इस स्वतंत्रता दिवस पर, आकाश की सीमा नहीं है!'
यह भी पढ़ें- विद्या बोलीं- जब कोई मोटी कहता है तो मुंह पर आती है ये गाली
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications