स्पेशल VIDEO के जरिए अंबानी परिवार ने श्लोका मेहता को कहा हैप्पी बर्थडे
मुंबई। जब रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे आकाश अंबानी बिजनेसमैन रसेल मेहता की बेटी श्लोका मेहता के साथ शादी के बंधन में बंधे, तो पूरी दुनिया उनके भव्य समारोह को देखकर हैरान रह गई। मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में आयोजित एक शानदार समारोह में ये जोड़ा करीब पांच महीने पहले शादी के बंधन में बंधा था। शादी समारोह मे दुनिया भर की चुनिंदी हस्तियां शामिल हुईं।
इसके बाद एक बार फिर आकाश ने श्लोका मेहता का जन्मदिन माने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। अंबानी परिवार की बहू के रूप में श्लोका मेहता का यह पहला जन्मदिन हैं। उनके जन्मदिन को खास और यादगार बनाने के लिए अंबानी परिवार ने एक शानदार वीडियो बनाया है। इस वीडियो में मुकेश और नीता अंबानी, ईशा अंबानी और आनंद पीरामल, नीता अंबानी की मां पूर्णिमा दलाल के अलावा ममता दलाल और राधा मर्चेंट और अनंत अंबानी सहित पूरे परिवार के सभी सदस्यों ने श्लोका को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामानएं दी हैं।
इस वीडियो में अंत में आकाश अंबानी श्लोका को रोमांटिक अंदाज में बर्थडे विश करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा वीडियो के आखिरी में पूरे परिवार ने श्लोका से अलगे जन्मदिन पर एक बेबी अंबानी चाहते हैं। बता दें कि आकाश अंबानी और श्लोका मेहता बचपन के दोस्त थे। 9 मार्च 2019 को दोनों ने सात फेरे लिए।
यह भी पढ़ें- Video: आशा, रफी के सुपरहिट गाने 'ढल गया दिन, हो गई शाम' पर मार्च करते नागालैंड पुलिस के जवान