VIDEO: जब कांग्रेस प्रवक्ता ने संबित पात्रा से पूछा- 'ट्रिलियन में होते हैं कितने जीरो' तो BJP नेता नहीं दे पाए जवाब
नई दिल्ली। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। ये वीडियो क्लिप हाल ही में हुए एक टीवी डिबेट-शो की है। जिसमें कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने संबित पात्रा से एक सवाल किया। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि मोदी सरकार लगातार 5 ट्रिलियन इकोनॉमी की बात कर रही है लेकिन क्या बीजेपी नेता (संबित पत्रा) को पता है कि आखिर 5 ट्रिलियन में कितने जीरो होते हैं। इसी को लेकर दोनों नेताओं के बीच गर्मागर्म बहस भी हुई। हालांकि, संबित पात्रा ने 5 ट्रिलियन में कितने जीरो होते हैं इसका जवाब नहीं दिया, उन्होंने बस इतना ही कहा कि आप राहुल गांधी से पूछिए। संबित पात्रा की ओर से दिए गए इस जवाब को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता ने उन्हें घेर लिया, जिसके बाद पात्रा का ये वीडियो वायरल होने लगा।

कांग्रेस प्रवक्ता गोविंद वल्लभ ने संबित से पूछा सवाल
झारखंड में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में एबीपी न्यूज ने हाल ही में झारखंड चुनाव के मद्देनजर रांची में अपने खास कार्यक्रम 'शिखर सम्मेलन' का आयोजन किया। ये एक डिबेट शो था जिसमें एक सत्र के दौरान बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा और कांग्रेस की ओर से पार्टी प्रवक्ता गौरव वल्लभ आमने-सामने आए। इस दौरान मोदी सरकार के 100 दिन पूरे होने पर उनके किए गए कार्यों का लेखा-जोखा समेत अलग-अलग मुद्दों पर जोरदार बहस हुई।

5 ट्रिलियन में कितने जीरो होते है, बीजेपी नेता ने नहीं दिया इसका जवाब
इसी दौरान कांग्रेस के प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने कहा कि रुपया लगातार गिर रहा है। देश भयंकर मंदी से गुजर रहा है, मोदी सरकार की नीतियों की वजह से ये मंदी आई है। जिस पर संबित पात्रा ने जवाब देते हुए कहा, 'आज फाइव ट्रिलियन डॉलर की बात पीएम मोदी कर रहे हैं तो मजाक नहीं है। जीडीपी की जहां तक बात है तो सिर्फ ऑटो सेक्टर में थोड़ी सुस्ती है।' इसी बात पर कांग्रेस के प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने संबित पात्रा से पूछा कि आपकी सरकार 5 ट्रिलियन डॉलर का नारा दे रही है, तो चलिए संबित पात्रा आप ही बता दीजिये कि 5 ट्रिलियन में कितने जीरो होते हैं।

फिर कांग्रेस प्रवक्ता ने दिया 'ट्रिलियन में जीरो' वाले सवाल का जवाब
गौरव वल्लभ यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा, 'आज एबीपी न्यूज के दर्शकों को भी पता चलेगा संबित पात्रा का ज्ञान। मेरा चैलेंज है अगर संबित पात्रा यह बता दें। इस पर संबित पात्रा ने कहा, 'आपने सवाल पूछा है न, मैं आपको जवाब देता हूं।' फिर उन्होंने कहा, 'पहले राहुल गांधी से पूछ कर आओ कि कितने जीरो होते हैं।' बीजेपी नेता के इसी जवाब पर गौरव वल्लभ उन पर पलटवार करते हैं, हालांकि संबित पात्रा इस सवाल का सही जवाब नहीं देते हैं।
संबित पात्रा Vs गौरव वल्लभ का VIRAL VIDEO
इसके बाद डिबेट शो के एंकर कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ से पूछते हैं, आप ही बता दीजिए कितने जीरो होते हैं? जिसके बाद कांग्रेस नेता इसका जवाब देते हैं। फिलहाल इस डिबेट शो की ये क्लिप अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं, इस वीडियो पर लोग जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। आप भी देखिए सोशल मीडिया वायरल ये वीडियो क्लिप।
-
Akhilesh Yadav Critiques Pooja Pal's 'Dhurandhar' Comment as BJP Responds to SP's History -
Madhya Pradesh: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सिंधिया का फ्री मेगा मेडिकल कैंप, गांवों में फ्री इलाज -
Delhi: गैस किल्लत पर भड़कीं आम आदमी पार्टी, दिल्ली विधानसभा के बाहर विधायकों ने किया प्रदर्शन -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है












Click it and Unblock the Notifications