VIDEO: बीजेपी के बड़े नेता को गाड़ी से घसीटकर पीटा, आपस में भिड़े टीएमसी-भाजपा कार्यकर्ता
बांकुड़ा (पश्चिम बंगाल)। पश्चिम बंगाल में बीजेपी के राज्य सचिव श्यामपदा मंडल पर हमला किया गया है। मामला बांकुरा इलाके का है, जहां टीएमसी कार्यकर्ताओं पर बीजेपी के राज्य सचिव पर हमले के आरोप लगे हैं। पूरे मामले का वीडियो सामने आया है, जिसमें नजर आ रहा है कि कैसे कुछ लोगों ने अचानक ही बीजेपी नेता की गाड़ी पर हमला कर दिया। उन्होंने पहले गाड़ी के शीशे तोड़े, इतना ही नहीं हमला करने वालों ने गाड़ी के दरवाजे खुलवाकर उसमें बैठे बीजेपी कार्यकर्ताओं को भी बाहर खींच लिया और उनके साथ जमकर मारपीट की।

पश्चिम बंगाल में बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ता भिड़े
पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के लिए नामांकन करने के दौरान हिंसा के खिलाफ बीजेपी प्रदेश में धरना प्रदर्शन कर रही है। बीजेपी ने निष्पक्ष और स्वतंत्र पंचायत चुनाव कराने के लिए केंद्र से अर्द्धसैनिक बलों की तैनात करने की भी मांग कर रही है। इसी प्रदर्शन के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प की खबरें भी आ रही है। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं की झड़प हुई। इस झड़प में 25 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

टीएमसी कार्यकर्ताओं पर बीजेपी नेता के ऊपर हमले का आरोप
बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं में झड़प की खबरें कई और जगहों से भी आई हैं। पश्चिम बंगाल के बांकुर में बीजेपी के राज्य सचिव श्यामपदा मंडल पर हमला किया गया है। पूरे मामले का वीडियो सामने आया है जिसमें नजर आ रहा है कि हेलमेट लगाए कुछ लोग अचानक ही बीजेपी नेता की गाड़ी पर हमला कर देते हैं। पहले हमलावरों ने बीजेपी नेता की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए, फिर गाड़ी के अंदर बैठे कार्यकर्ताओं को बाहर निकालकर उनसे मारपीट की। बीजेपी के राज्य सचिव पर हमले का आरोप टीएमसी कार्यकर्ताओं पर लगा है।

पंचायत चुनाव में नामांकन को लेकर हंगामा
केवल जलपाईगुड़ी में ही झड़प का मामला सामने नहीं आया है। पश्चिम बंगाल के बीरभूम में भी बीजेपी कार्यकर्ताओं की सुरक्षाबलों से झड़प हुई है। इस घटना में एक पुलिसकर्मी के घायल होने की खबर है। फिलहाल पुलिस प्रशासन मामले को संभालने की कवायद में जुटा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications