Video: लद्दाख में लेफ्टिनेंट कर्नल धोनी ने सेना के साथ मनाया आजादी का जश्न
लेह। पूर्व क्रिकेट कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी ने गुरुवार को लद्दाख में इंडियन आर्मी के ऑफिसर्स और जवानों के साथ देश की आजादी का जश्न मनाया। महेंद्र सिंह धोनी बुधवार को ही लेह पहुंच गए थे। धोनी के यहां पहुंचते ही ऑफिसर्स और जवानों ने उनका स्वागत किया और उनके साथ बातचीत की। धोनी के वीडियोज और फोटोग्राफ्स सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
आर्मी यूनिफॉर्म में धोनी
धोनी को जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें धोनी को सैनिकों से बात करते देखा जा सकता है। कॉम्बेट यूनिफॉर्म में धोनी ने लेफ्टिनेंट कर्नल धोनी ने ऑफिसर्स के साथ काफी समय बिताया। स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व धोनी लद्दाख पहुंचे और आर्मी जनरल हॉस्पिटल पहुंचे और यहां पर उन्होंने मरीजों से मुलाकात की। नौ अगस्त को इस बात की जानकारी आई थी कि धोनी, लद्दाख में सेना के साथ तिरंगा फहरा सकते हैं। टेरिटोरियल आर्मी में ले. कर्नल की रैंक पर सेवाएं दे रहे धोनी 30 जुलाई को कश्मीर पहुंचे थे और वह ट्रूप्स के साथ रह रहे।
धोनी ने खुद कश्मीर में सर्विस के लिए सेना से अनुरोध किया था। धोनी ने कश्मीर में पेट्रोलिंग, गार्ड ड्यूटीज और इस तरह की ड्यूटीज को जवानों के साथ पूरा किया। धोनी ने सेना की स्पेशल फोर्सेज के साथ भी ट्रेनिंग भी की। अपनी पोस्टिंग के दौरान धोनी जवानों के बैरक में रह रहे और बाकी यूनिट के साथ ही सुबह पांच बजे जाग जाते थे। एक आर्मी ऑफिसर की तरफ से बताया गया है कि धोनी, इंडियन आर्मी के ब्रांड एंबेसडर हैं और उन्होंने यूनिट के बाकी सदस्यों को प्रेरित करने का काम किया है।