तस्वीरों में देखिए जब मानुषी के सिर सजा विश्वसुदंरी का ताज, दिल छू लेने वाला था वो पल

नई दिल्ली। देश को 17 साल लग गए 'एंड द मिस वर्ल्ड 2017 इज इंडिया' सुनने में। आखिरकार यह सपना एक बार फिर पुरा किया देश की मानुषी छिल्लर ने जो साल 2017 की मिस वर्ल्ड बनीं हैं। चीन के सान्या शहर में शनिवार शाम को जब इस साल के मिस वर्ल्ड की घोषणा हुई, तब हरियाणा की रहने वाली मानुषी छिल्लर और देश के लिए किसी सपने से कम नहीं था। आइए आपको बताते हैं कि वो आखिरी पल और वो सवाल, जिसका जवाब देकर 20 साल की मानुषी छिल्लर बनीं मिस वर्ल्ड।

आखिरी पलों में भावुक हुई मानुषी

आखिरी पलों में भावुक हुई मानुषी

मिस वर्ल्ड 2017 के लिए जब पहले नंबर पर भारत का नाम तब मानुषी छिल्लर के लिए वो पल बहुत ही भावुक करने वाला था। 'एंड द मिस वर्ल्ड 2017 इज इंडिया' सुनते ही मानुषी केन्या की कंटेस्टेंट से लिपट गई। बहुत ही भावुक पल था भारत के लिए और मानुषी छिल्लर के लिए, जिसने यह मुकाम हासिल किया।

इस जवाब ने पूरी दुनिया का दिल जीता

इस जवाब ने पूरी दुनिया का दिल जीता

मानुषी ने साथ में यह भी कहा कि सभी मां अपने बच्चों के लिए बहुत कुछ त्याग करती हैं। इसलिए मुझे लगता है कि मां का काम सबसे अधिक वेतन का हकदार है, शायद इस जवाब ने सभी का दिल जीत लिया। टॉप पांच प्रतिभागियों में भारत, इंग्लैंड, मैक्सिको, फ्रांस और केन्या की सुंदरियों में मानुषी छिल्लर ने बाजी मारते हुए मिस वर्ल्ड का ताज हासिल कर दिया।

जाट परिवार से ताल्लुक रखती है मानुषी

मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अपनी मेडिकल की पढ़ाई को एक साल के लिए बीच में ही रोक दिया। 14 मई 1997 को जन्‍मी मानुषी मूल रूप से एक जाट परिवार से आती हैं। मिस वर्ल्‍ड बनने वाली वे 67 वीं महिला हैं। भारत में उन्‍होंने इसी साल जून में फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीता था। इस खिताब को पाने वाली वे 54 वीं महिला थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+