मुंबई में बिल्डिंग की 22वीं मंजिल पर जानलेवा स्टंट करता दिखा युवक, पुलिस ने VIDEO देख शुरू की तलाश
मुंबई। सोशल मीडिया पर मुंबई की कांदिवली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवक इमारत की 22वीं मंजिल पर खतरनाक स्टंट करता दिख रहा है। वीडियो सामने आने के बाद अब पुलिस लड़के की तलाश कर रही है। उन लड़कों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने उन लड़कों पर भी मामले दर्ज किया है जिन्होंने उस लड़के का वीडियो बनाया था।
वायरल हो रहे वीडियो में खिड़की के छज्जे पर एक लड़का उल्टा खड़ा नजर आ रहा है और उसका एक अन्य दोस्त मोबाइल फोन में इसे कैद कर रहा है। स्टंट पूरा करने के बाद लड़का ऊपर आता है और खिड़की पर रखी एनर्जी ड्रिंक पीता है। वीडियो में लड़का बिना किसी सुरक्षा उपकरणों के स्टंट करता दिखा है। कांदिवली के पुलिस निरीक्षक रवि अडाने ने बताया कि ये वीडियो कांदिवली पश्चिम में जय भारत बिल्डिंग की जिस 22 वी मंजिल पर शूट हुआ है उस घर का पता चल गया है।
पुलिस का कहना है कि स्टंट करने वाला युवक फरार हो गया हैं। पूछताछ में युवक का नाम और उसकी पहचान भी हो गई है। एक युवक स्टंट कर रहा था और 2 युवक वीडियो बना रहे थे। तीनों की तलाश जारी है। पुलिस के मुताबिक, ये लड़के एक स्टंट ग्रुप के सदस्य हैं। ये ऐसे खतरनाक वीडियो बनाकर हिट्स के लिए इन्हें यूट्यूब, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर पोस्ट करते हैं। मुंबई पुलिस ने इन्हें तलाशने के लिए कांदिवली के आसपास के पुलिस स्टेशनों में वीडियो भेज दिया है।
Dangerous #handstand stunt atop a high rise lands youth in trouble. Mumbai Police registers a case pic.twitter.com/8k8pwcT7C6
— NavaBharat (@enavabharat) October 14, 2020
इंस्पेक्टर आर अदने के मुताबिक, पुलिस ने इस संबंध में आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज लिया है। इससे पहले नवंबर, 2018 में मुंबई में एक ऐसे शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जो बहुमंजिला इमारतों पर स्टंट कर रहा था। वह एक बहुमंजिला इमारत से दूसरी पर छलांग लगा रहा था।
सुशांत की बहन श्वेता सिंह ने डिलीट किया ट्विटर-इंस्टाग्राम अकाउंट, फैन्स हैं परेशान