Video: जान जोखिम में डालकर हर रोज नदी पार कर स्कूल जाते हैं ये बच्चे

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के उधमपुर के गांव के रहने वाले बच्चे रोज स्कूल जाने के लिए जान जोखिम में डालते हैं। हर दिन मौत का सामना कर ये बच्चे अपने स्कूल पहुंचते हैं। अपना भविष्य संवारने के लिए इन बच्चों को वर्तमान में खतरों से जूझना पड़ रहा है। रोज तवी नदी पार कर ये बच्चे अपने स्कूल पहुंच पाते हैं। नदी पार करने के अलावा उनके पास कोई विकल्प नहीं है।

Video:Students of a village in Udhampur cross Tawi river daily to reach their school in Jammu kashmir

नदी की तेज धार के बीच ये बच्चे रस्सी के सहारे इसे पार करते हैं। ये सब एक या दो दिन का नहीं है बल्कि उन्हें इस खतरे से रोज गुजरना पड़ता है। गांव के बच्चे को कुलगिनी स्थित अपने स्कूल पहुंचने के लिए रोज नदी की तेज धार से गुजरना पड़ता है।

दरअसल पिछले महीने नदी में जलस्तर बढ़ने की वजह से नदी पर बना कच्चा पुलस बह गया। जिसके बाद बच्चों को स्कूल पहुंचने के लिए रोज नदी में उतरना पड़ता है और रस्सी के सहारे पुल पार करना होता है। बच्चे कहते हैं कि उन्हें ऐसा करने में काफी डर लगता है। डर रहता है कि कहीं पानी की तेज धार के साथ बह न जाएं, लेकिन उनके पास स्कूल पहुंचने का कोई दूसरा रास्ता नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+