Video- सोनिया गांधी का जन्म स्थान और पिता पर सवाल उठाये स्वामी ने
बेंगलुरू। भाजपा नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी अक्सर अपने बयानों और तथ्यों को लेकर मीडिया की सुर्खियों में रहते हैं। स्वामी गांधी परिवार पर अक्सर हमला बोलते रहते हैं। स्वामी ने राहुल गांधी के निजी जीवन के बारे में कई सनसनीखेज खुलासे किये हैं, लेकिन आपको यह जानकर आश्यर्य होगा कि उन्होंने सोनिया गांधी के जन्म पर भी गंभीर सवाल उठाये हैं।[सोनिया गांधी सिर्फ पांचवी तक पढ़ी हैं]

स्वामी ने एक कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए कहा कि सोनिया गांधी के पिता पर सवाल उठाया है। उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि जिस वक्त सोनिया गांधी का जन्म हुआ था उस वक्त उनके पिता जेल में थे ऐसे में सोनिया गांधी के जन्म पर भी सवाल उठते हैं। स्वामी यही नहीं रुके उन्होंने कहा कि नेहरू परिवार के साथ यह दिक्कत है कि लोगों को यह नहीं पता है कि कौन किसका पिता है और कौन किसकी मां। इस वीडियो में को आप 13.00 मिनट से सुनकर खुद स्वामी के दावों को सुन सकते हैं।
स्वामी के गंभीर दावे
- सोनिया गांधी का असली नाम एंटोनिया माइनो है।
- सोनिया के जन्म पत्र और पासपोर्ट में उनका नाम एंटोनिया माइनो दर्ज है।
- सोनिया रूसी नाम है जबकि एंटोनिया इटली का नाम है।
- सोनिया गांधी के पिता चार साल तक युद्ध बंधक के रूप में थे।
- हिटलर की सेना ने सोनिया के पिता को बंधक बनाया था।
- चार साल बाद जब वह छूटे तो उन्होंने अपने बच्चों को रूसी नाम दिया था।
- 9 दिसंबर 1944 में जब सोनिया का जन्म हुआ तो उनके पिता जेल में थे।
- ऐसे में सोनिया गांधी के जन्म पर सवाल उठते हैं।
- बर्थ सर्टिफिकेट के मुताबिक सोनिया का जन्म लुसियाना में हुआ थी जबकि संसदीय दस्तावेज में दूसरी जगह दर्ज है।












Click it and Unblock the Notifications