विमान में सांसद की मारपीट का वीडियो, महिला ने सुनाई खरी-खरी
विमान में मारपीट के बाद भगदड़ मच गई। एक महिला स्टाफ ने शिवसेना सांंसद को खूब सुनाया। वीडियो में देखिए, विमान में क्या-कुछ हुआ।
दिल्ली। एयर इंडिया में कर्मचारी को चप्पलों से पीटने वाले शिवसेना सांसद रविंद्र गायकवाड़ के कारनामे का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में गाली-गलौच करते सांसद नजर आ रहे हैं। विमान में सांसद ने कर्मचारी पर चप्पलें बरसा दीं। घटना की खबर मीडिया में आते ही सांसद ने स्वीकार किया था कि उन्होंने मारपीट की थी।

वीडियो में यह साफ दिख रहा है कि मारपीट के दौरान विमान में भगदड़ जैसी स्थिति हो गई। गुस्से से भरे सांसद एयर इंडिया के कर्मचारी की पिटाई के बाद अपनी सीट पर जाकर बैठे तो पीछे से आई महिला स्टाफ ने उनको सांसद पद की गरिमा की याद दिलाई।
महिला ने सांसद को खरी-खरी सुनाई। उन्होंने क्या कुछ सांसद से कहा। आप इस वीडियो में देखिए।
इस घटना के बाद सांसद रविंद्र गायकवाड़ से उनकी पार्टी शिवसेना ने सफाई देने को कहा है। सांसद के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हुई हैं और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications