Watch: सियासी दंगल के बीच वायरल हुआ सपना चौधरी और खेसारी का यह डांस VIDEO, 25 लाख लोगों ने देखा

नई दिल्ली। इस वक्त देश में सियासी पारा चरम पर है, 7वें चरण के मतदान के लिए हर पार्टी ने एड़ी-चोटी का दम लगा दिया है, आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जो लोग चुनावी अखाड़े में नहीं उतरे हैं, वो सोशल मीडिया पर अपनी-अपनी राय के साथ लोगों से भिड़ें हुए हैं लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर हरियाणा की मशहूर सिंगर-डांसर सपना चौधरी और भोजपुरी स्टार खेसारी लाल का पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों सितारे एक-दूसरे को जबरदस्त टक्कर दे रहे हैं।

वायरल हुआ सपना और खेसारी का डांंस वीडियो

वायरल हुआ सपना और खेसारी का डांंस वीडियो

दोनों में कौन ज्यादा कमर मटका सकता है, इस बात का अंदाजा आप शायद वीडियो देखकर भी नहीं लगा सकते हैं, हालांकि ये वीडियो पिछले साल का है लेकिन इस वक्त फिर से वायरल हो गया है, शायद इसकी वजह खुद सपना चौधरी और खेसारी लाल यादव हैं, जिन्होंने हाल ही में भाजपा नेताओं के लिए जमकर चुनाव प्रचार किया है। यह वीडियो किसी स्टेज प्रोग्राम का है, खेसारी और सपना भोजपुरी के हिट गीत 'पलंग करे चोय-चोय' पर थिरक रहे हैं, खेसारी और सपना काफी मस्ती में हैं और दोनों एक-दूसरे के डांस स्टेप को कॉपी कर रहे हैं।

25 लाख देख चुके हैं वायरल वीडियो

25 लाख देख चुके हैं वायरल वीडियो

वायरल हो रहे इस वीडियो को अभी तक 25 लाख लोगों ने देख लिया है, लोगों ने वीडियो की तारीफ करते हुए सपना और खेसारी के लिए बढ़िया कमेंट किया है, कुछ ने कहा है कि खेसारी जी जैसे कमर मटकाते हैं वैसे तो कोई कर ही नहीं सकता तो नहीं सपना के लिए भी लोगों ने काफी तारीफें लिखी हैं।

कौन है खेसारी लाल यादव

कौन है खेसारी लाल यादव

सुपरस्टार और भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने चेहरे खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) को भोजपुरी का सलमान खान (Salman Khan) कहा जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि खेसारी लाल यादव अपनी फिटनेस पर बहुत ध्यान देते हैं।

'साजन चले ससुराल' से हिट हुए खेसारी

खेसारी लाल यादव का असली नाम शत्रुघ्न यादव है, इनका जन्म 1986 सिवान, बिहार में हुआ था, खेसारी को पहली सफलता अपने भोजपुरी एलबम 'माल भेटाई मेला' से मिली। 2012 में आई अपनी पहली फिल्म 'साजन चले ससुराल' से वो रातो रात भोजपुरी फिल्म जगत के सितारे बन गए और वो भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार हैं।

कौन हैं सपना चौधरी

कौन हैं सपना चौधरी

हरियाणा की मशहूर सिंगर सपना चौधरी का जन्म 1990 में हरियाणा के रोहतक में एक मध्यम वर्ग के परिवार में हुआ था। उनके पिता एक निजी कंपनी कर्मचारी थे। साल 2008 में ही सपना के पिता का देहांत हो गया था, तब वह महज 18 साल की थी। पिता की मृत्यु के बाद अपने परिवार की जिम्मेदारियों को संभाले लिए उन्होंने अपने शौक 'नृत्य' और 'गायन' को अपना व्यवसाय बना लिया और इस कला के माध्यम से ही वो पूंजी और शोहरत कमा रही है और इसके साथ ही फिल्मों में भी वह काम कर रही हैं।

देखें वायरल वीडियो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+