Video: शहीद मेजर ढौंढियाल की पत्नी नितिका बोलीं, 'आप मुझसे ज्यादा देश से प्यार करते थे'
देहरादून। सोमवार को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में एक और एनकाउंटर हुआ। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा के गांव पिंगलान में हुए इस एनकाउंटर में फिर से चार सैनिक शहीद हुए। इसमें एक मेजर रैंक के ऑफिसर वीएस ढौंढियाल भी थे। मेजर ढौंढियाल देहरादून में मंगलवार को अपनी यात्रा के लिए निकले। उनके घर पर तिरंगे में लिपटा उनका शव था और आसपास उन्हें सलामी देने वालों की भीड़। वहीं एक तरफ उनकी पत्नी नीतिका कौल भी थीं जो बहादुरी के साथ इस दुख की घड़ी में सबको संभाल रही थीं। लेकिन अंदर ही अंदर कहीं न कहीं उनका दिल रो रहा था।

क्या कहा नीतिका ने
नीतिका कौल ने अपने पति को एक बहादुर सैनिक बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का पूरा भरोसा है कि पति की शहादत और ज्यादा लोगों को सेनाओं में जाने के लिए प्रेरित करेगी। नीतिका के पति मेजर ढौंढियाल ने पहली मैरिज एनीवर्सिरी के लिए प्लान भी बनाया था। मेजर ढौंढियाल सेना की 55 राष्ट्रीय राइफल्स के साथ अटैच्ड थे। वह घर में सबसे छोटे थे और अप्रैल में अपनी पहली एनीवर्सिरी के लिए छुट्टी पर घर आने वाले थे। 27 वर्षीय नीतिका एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करती हैं और सोमवार को दिल्ली से देहरादून पहुंची हैं।
"I'm really proud... You lied to me that you loved me. Infact you loved the nation way more... We all love you." pic.twitter.com/kMqTrBYBbT — Kavita (@Cavieta) February 19, 2019 '>
'आप ने मुझसे झूठ कहा था'
मेजर ढौंढियाल के शव के पास खड़ी नीतिका ने अपने पति को सैल्यूट किया। निशिता ने अपनी स्पीच में कहा, 'आपने मुझसे झूठ कहा था कि आप मुझसे प्यार करते हो। आप मुझसे नहीं बल्कि अपने देश से ज्यादा प्यार करते थे और मुझे इस बात पर गर्व है।'नीतिका ने मीडिया के साथ बातचीत में कहा कि वह कोई बेचारी नहीं हैं बल्कि एक बहादुर शहीद की पत्नी हैं और उन्हें अपने पति की शहादत पर गर्व है।

आखिरी बार फ्लाइंग किस
मेजर ढौंढियाल के ताबूत के करीब बैठी पत्नी नीतिका एकटक अपने पति को देख रही थीं। उनके आसपास सेना के ऑफिसर भी थे। निकिता की नजरें एक सेकेंड को भी पति के चेहरे से नहीं हट रही थीं। उन्होंने अपने पति को आखिरी बार फ्लाइंग किस दिया और ताबूत के करीब जाकर उन्हें आखिरी बार देखकर, 'आई लव यू' कहा। उनकी आंखों में यह कहते ही आंसू छलक आए थे लेकिन उन्होंने अपने आंसू पोंछे और फिर उसी बहादुर चेहरे के साथ आगे बढ़ गईं। निशिता ने अपने आसपास खड़े लोगों की आंखों में भी आंसू ला दिए थे। मेजर की पत्नी निकिता ने अपने पति को गर्व के साथ सैल्यूट भी किया।
शादी को हुए थे बस 10 माह
पिछले वर्ष ही नीतिका और मेजर ढौंढियाल की शादी हुई थी और दोनों की शादी को 10 माह ही हुए थे। नीतिका का दुख अपने पति को आखिरी बार देखने के बाद सामने आ गया। डंगवाल रोड के रहने वाले मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल पुलवामा में रविवार रात हुई मुठभेड़ में शहीद हो गए। शहीद मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल का शव सोमवार देर रात उनके घर पहुंचा था।












Click it and Unblock the Notifications