Video: मुंबई की सड़कों पर फ्रांस के राष्ट्रपति का पोस्टर, संबित पात्रा ने CM उद्धव से पूछा- आपके राज में ये क्या हो रहा है?
नई दिल्ली। फ्रांस में उपजे इस्लामिक कट्टरवादियों और फ्रांसीसी सरकार के बीच विवाद की आग अब पूरी दुनिया में फैल गई है। कुछ ही दिन पहले फ्रांस में पैगंबर मोहम्मद का आपत्तिजनक कार्टून दिखाने वाले एक टीचर की हत्या के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कट्टरवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया। वहीं फ्रांस की इस कार्रवाइयों के विरोध में कई देशों में मुस्लिम बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी क्रम में एक महाराष्ट्र के मुंबई से एक वीडियो सामने आया है जिसमें सड़क पर पड़े राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की तस्वीरों पर गाड़ियों को गुजरते देखा जा सकता है।
Recommended Video
गौरतलब है कि इस्लामिक आतंकवाद के मुद्दे पर फ्रंस को कई देशों का समर्थन भी मिला है जिसमें से एक भारत भी है। इस बीच मुंबई से यह विवादित वीडियो सामने आने के बाद देश की राजनीतिक गरमा गई है। भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने शुक्रवार को वही वायरल वीडियो साझा किया और महाराष्ट्र की महाविकास अगाड़ी गठबंधन सरकार पर निशाना साधा। वीडियो मुंबई के भिंडी बाजार का बताया जा रहा है। इसमें मैक्रों के पोस्टर जमीन पर फैले दिखाई दे रहे हैं, जिनके ऊपर से कारें गुजर रही हैं।
महाराष्ट्र सरकार,
— Sambit Patra (@sambitswaraj) October 30, 2020
ये आपके सरकार के राज में क्या हो रहा है?
भारत आज France के साथ खड़ी है ..जो जिहाद फ़्रान्स में हो रहा है,उस आतंकवाद के ख़िलाफ़ हिंदुस्तान के PM ने फ़्रान्स के साथ मिल कर लड़ने की प्रतिज्ञा की है।
फिर मुंबई की सड़कों पर फ़्रान्स के राष्ट्राध्यक्ष का अपमान क्यों? pic.twitter.com/kb7PCCEY4S
अपनी ट्विटर हैंडल पर वीडियो पोस्ट करते हुए बीजेपी नेता संबित पात्रा ने लिखा, 'महाराष्ट्र सरकार, ये आपके सरकार के राज में क्या हो रहा है? भारत आज फ्रान्स के साथ खड़ा है..जो जिहाद फ्रान्स में हो रहा है, उस आतंकवाद के खिलाफ हिंदुस्तान के PM ने फ्रान्स के साथ मिल कर लड़ने की प्रतिज्ञा की है। फिर मुंबई की सड़कों पर फ्रान्स के राष्ट्राध्यक्ष का अपमान क्यों?' बता दें कि इस्लामिक आतंकवाद के मुद्दे पर फ्रांस को भारत, अमेरिका और यूरोपीय संघ जैसी बड़ी महाशक्तियों का साथ मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद ट्वीट कर फ्रांस के लोगों पर हो रहे हमलों की निंदा की और राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों आतंवाद कि खिलाफ मिलकर लड़ने का भरोसा दिलाया।