पाकिस्तानी लड़की ने उठाए अपनी सेना पर सवाल, वीडियो वायरल
नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान के रिश्तों में इन दिनों काफी तनाव आ गया है। पिछले कुछ महीनों में पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर के उरी में हमला किया गया, जिसमें भारतीय सेना के 19 जवान शहीद हो गए।

इसके बाद भारतीय सेना ने 29 सितंबर को पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक किया, जिसके तहत उन्होंने आतंकियों के करीब 7 ठिकानों को नेस्तनाबूत किए जाने का दावा किया है। हालांकि, सेना ने यह साफ नहीं किया है कि कुल कितने आतंकी इस हमले में मारे गए थे।
यूनाइटेड नेशन्स में भी भारत ने आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए अपनी बात साफ-साफ रखी थी और पाकिस्तान द्वारा आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा दिए जाने की ओर भी लोगों का ध्यान केन्द्रित किया था।
इन्हीं सबके बीच पाकिस्तान की एक लड़की का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह आतंकवाद में पाकिस्तानी सेना की भूमिका पर सवाल उठा रही है।
यह वीडियो 'वायरल इन इंडिया' नाम के अकाउंट से 10 अक्टूबर को अपलोड किया गया था, जिसे तेजी से शेयर किया गया। अब तक इसे 8 लाख से भी अधिक बार देखा जा चुका है। हालांकि, अब इस वीडियो को कई यू-ट्यूब अकाउंट पर भी अपलोड कर दिया गया है।
अभी यह पता नहीं चल सका है कि यह वीडियो कहां का है, लेकिन यह किसी कॉन्फेरेंस जैसा लग रहा है। वीडियो में लड़की कॉन्फेरेंस में भाषण देने वाले व्यक्ति से सेना पर सवाल उठाते हुए अपनी बात रख रही है।
लड़की बोलती है- आपने करीब 10 मिनट तक आतंकवाद पर अपनी बात कही, लेकिन इस बीच आपने एक बार भी पाकिस्तानी सेना का नाम नहीं लिया। हमें इतिहास से सीखना चाहिए और पाकिस्तान में आतंकवाद का इतिहास सेना से जुड़ा हुआ है।
इस वीडियो को देखकर बहुत से लोगों ने इस लड़की तारीफ की है, वहीं कमेंट बॉक्स में कुछ लोग अब इस लड़की की सुरक्षा को लेकर भी डर जता रहे हैं।
-
Jaipur Convocation Viral Girl: डिप्टी सीएम के सामने 'बेइज्जत कर इज्जत देना' कहने वाली लड़की कौन? -
'पाकिस्तान जैसा दलाल नहीं है भारत', अमेरिका-ईरान मध्यस्थता पर विपक्ष को जयशंकर का करारा जवाब -
Petrol-Diesel Crisis: पहले App पर बुक करो, फिर मिलेगा पेट्रोल-डीजल, US-Iran जंग से मचा हाहाकार! -
गाजियाबाद पुलिस ने जासूसी के आरोप में तीन गिरफ्तार -
Bengaluru Video Viral: क्लास में प्रोफेसर ने छात्रा को कहा- 'मुझसे शादी करोगी', फिर चप्पलों से किया ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान












Click it and Unblock the Notifications