'इस प्यार को महसूस करो', मेट्रो में चुपके से पत्नी के साथ सेल्फी लेने वाले अंकल की Video Viral
नई दिल्ली, 11 जून: प्रेम एक ऐसा शब्द है, जिसको शब्दों के जरिए बयां करना जितना मुश्किल है, उतना ही इसे महसूस करना आसान है। अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक वीडियो ने इसी प्रेम की नई परिभाषा को गढ़ दिया है, जिसमें मेट्रो के अंदर सफर कर रहा एक शख्स अपनी पत्नी के साथ खुद की चुपके से फोटो ले रहा है। सेल्फी खींचने की कोशिश करने का ये वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है।

अंकल की मेट्रो में सेल्फी वाली वीडियो वायरल
दरअसल, इंस्टाग्राम पर एक वीडियो से लोगों की नजर ही नहीं हट पा रही है, क्योंकि वीडियो है ही इतना प्यारा, जिसको बार-बार देखा जा रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कपल मेट्रो में सफर कर रहा है। इस दौरान अंकल चुपके से अपनी पत्नी के साथ मोबाइल से सेल्फी लेने की कोशिश करते हैं।

दिल खुश कर देने वाला Video
वीडियो में आप देख सकते हैं कि मेट्रो के अंदर बैठी महिला जब अपना सिर पर रखा दुपट्टा ठीक करने में लगी हुई थी, तो उनके पति ने बिना बताए मोबाइल का बैक कैमरा ऑन किया और एक साथ सेल्फी लेने की कोशिश की। चंद सेकंड का यह वीडियो जिसने भी देखा उसका दिल खुश हो गया। वीडियो में कुल ही पल के लिए अंकल कैमरा सामने लाते हैं और फिर फोटो क्लिक कर लेते हैं।

जिसने भी देखा उसका दिल हो गया खुश
एक पत्नी का रिश्ता कितना गहरा होता है, यह वायरल हो रही वीडियो से साफ अंदाजा लगाया जा सकता है। वीडियो में दिखने वाले अंकल कुछ कहते नहीं बस अपनी पत्नी के साथ मेट्रो के सफर के पल को कैमरे में कैद करना चाहते हैं। इस वीडियो को एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने अब तक देखा है।

11 लाख 83 हजार से ज्यादा लाइक
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर मैथ्यू बेनी नाम के यूजर ने हार्ट इमोजी के कैप्शन के साथ पोस्ट किया है। 5 दिन पहले शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 11 लाख 83 हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। मेट्रो के अंदर अपनी वाइफ के साथ सेल्फी लेने के इस वीडियो को 9 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। और इसकी संख्या लगातार बढ़ रही है।

'इस प्यार को महसूस करो'
वहीं यूजर भी कमेंट सेक्शन में अपना जमकर प्यार बरसा रहे हैं। यूजर्स को अंकल के प्यार जताने का यह तरीका इतना प्यारा लगा कि उसे देखकर खुश हो रहे हैं। किसी ने कमेंट में सो क्यूट लिखा तो किसी ने पोस्ट पर लिखा 'इस प्यार को महसूस करो।' आप भी देखिए मेट्रो के अंदर सेल्फी लेने का यह प्यारा वीडियो। (खबर के अंत में)












Click it and Unblock the Notifications