क्‍लासरूम को बनाया मसाज पार्लर, MCD टीचर बच्‍चों से करवाता था हेड मसाज, VIDEO वायरल

नई दिल्‍ली। ईस्‍ट दिल्‍ली नगर निगम अपने स्‍कूलों में एजुकेशन सिस्‍टम सुधरने का दावा कर रहा है लेकिन इस बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने इन दावों की कलई खोल दी है। इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि स्‍कूल के टीचरों ने किस तरह क्‍लासरूम को मसाज पार्लर बना रखा है। मामला शहादरा जोन में नगर निगम के एक स्‍कूल का है। यहां एक टीचर बच्‍चों से सिर की मालिश करवा रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा महकमे में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने टीचर के खिलाफ जांच के आदेश दे दिए हैं और इसे बाल अधिकारों का हनन करार दिया है।

क्‍लासरूम को बनाया मसाज पार्लर, MCD टीचर बच्‍चों से करवाता था हेड मसाज, VIDEO वायरल

एनबीटी में छपी खबर के मुताबिक यह टीचर शाहदरा जोन के सादतपुर नगर निगम के प्राथमिक स्कूल में सेकंड शिफ्ट में तैनात है। एक विडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि टीचर कुर्सी पर आराम से पसरा बैठा है। एक बच्चा पीछे खड़े होकर उसके सिर की मालिश कर रहा है। दूसरे विडियो में तीन बच्चे मिलकर टीचर के सिर की मालिश कर रहे हैं। इस दौरान शिक्षक ने क्लासरूम को अंदर से बंद कर दिया है।

इस मामले को तूल पकड़ता देख प्रिंसिपल के माध्यम से जोन के एजुकेशन डायरेक्टर से स्कूल के सभी टीचर्स ने लिखित रूप में शिकायत की है। डायरेक्टर को दिए गए शिकायती पत्र में लिखा गया है कि टीचर की अनुशासनहीनता पिछले काफी दिनों से सामने आ रही है। वह स्कूल के प्रशासनिक और शैक्षणिक कार्यों में भी सहयोग नहीं कर रहा है, जिसका बुरा असर स्कूल के बच्चों पर पड़ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+