वीडियो: बुलंदशहर की डीएम की हनक को 50 हजार लोगों सराहा

बुलंदशहर। कोई टीम उतनी ही मजबूत होगी जितना उसका कैप्‍टन। ऐसा ही राज्‍य के जिलों के साथ भी होता है। जी हां जिले में दुरुस्‍त लॉ एंड ऑर्डर और भ्रष्‍टाचार का सफाया तभी किया जा सकता है जब जिले का कैप्‍टन (डीएम) मजबूत हो। ऐसी ही एक मजबूत शख्‍सीयत वाली डीएम है बी चंद्रकला। चंद्रकला उत्‍तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले की डीएम हैं। आजकल इनका एक वीडियो सोशल नेटवर्किंग साइट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को पसंद करने वाले लोगों की संख्या प्रति सेकेंड बढ़ती जा रही है।

Video of Bulandshahr district magistrate goes viral on social media

इस वीडियों के चलते बुलंदशहर की डीएम चंद्रकला काफी चर्चा में आ गई हैं। दरअसल हुआ ये कि बुधवार को डीएम नगरपालिका के विकास कार्यों में व्‍याप्‍त भ्रष्‍टाचार और कमीशनखोरी की जांच कर रही थी। इस बीच कार्यों में अनियमितता पाए जाने के बाद डीएम ने मौके पर अफसरों और नगरपालिका के चेयरमैन को जमकर फटकार लगाई। चेकिंग के दौरान उन्‍होंने पाया कि निर्माण कार्य में घटिया ईंट, इंटरलॉकिंग टाइल्‍स और पुरानी गिट्टी का इस्‍तेमाल किया गया है। जिसे लेकर गुस्साई डीएम ने अफसरों की सरेआम जमकर क्लास ली।

चंद्रकला ने अफसरों की खिचाई करते हुए कहा कि शर्म करो, जनता का पैसा है। आपके घर का पैसा नहीं है। इस तरह चीट करते हैं आप लोग। तनखा से पैसा कटवा दूंगी। सड़क बनती है और रातोंरात उखड़ जाती है। सब सामान वापस करो। मैं इस पूरे मामले की रिपोर्ट शासन को भेजूंगी। वहीं डीएम ने कहा कि इस पूरे मामले की जांच की जाएगी। इसके अलावा डीएम ने अधिकारियों को भ्रष्‍टाचार नहीं करने की सलाह देते हुए चेतावनी भी दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+