नग्न होकर शराबी ने कई गाड़ियों को तोड़ा, देखिए उत्पात का वीडियो

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में नशे की हालत में एक शराबी ने देर रात काफी हंगामा मचाया। नग्न होकर शराबी ने गाड़ियों की तोड़फोड़ की। यह घटना पुणे के विमाननगर इलाके में म्हाडा कॉलनी में घटी। वहां रहनेवाले नागरिकों ने अपनी फोर व्हीलर गाड़ियां सड़क पर पार्क की थी।

Video of nude drunk man who broke many vehicles in Pune, Maharashtra

शराबी युवक ने देर रात काफी शोर-शराबा किया। एक स्कूल वैन और दो फोर व्हीलर की तोड़फोड़ की। चाकू उर्फ प्रशांत गलांडे (उम्र 23, निवासी म्हाडा कॉलनी, विमाननगर) के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस मामले में दर्शन पांडुरंग चव्हाण ने शिकायत दर्ज करायी है।

पुलिस ने इस मामले में धारा 504 और धारा 427 के अनुसार केस दर्ज किया है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, शनिवार की सुबह 4 बजे के करीब प्रशांत गलांडे नशे की हालत में नग्न अवस्था में म्हाडा कॉलनी में आया और वहां रहनेवाले लोगों की गाड़ियों के साथ तोड़फोड़ करने लगा।

स्कूल वैन और कार पर पत्थर मारकर तोड़फोड़ की। इस घटना के बाद नागरिकों ने युवक की पिटाई की और एयरपोर्ट पुलिस चौकी में लेकर गए और उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करायी। विमाननगर पुलिस इस मामले की अधिक जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+