कर्नाटक: मंत्री ने स्टेज से फेंककर दी खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट, वीडियो वायरल
Recommended Video

बेंगलुरू। कर्नाटक के राजस्व मंत्री आरवी देशपांडे का एक वीडियो सामने आया है। ये वीडियो एक कार्यक्रम का है, जिसमें खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट दी जी रही है लेकिन मंत्री खिलाड़ियों को किट देने के बजाय उनकी ओर फेंक रहे हैं। मंत्री स्टेज के ऊपर हैं तो खिलाड़ी नीचे खड़े हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि मंत्री बेहद खराब अंदाज में खिलाड़ियों की ओर किट उछाल रहे हैं।
वीडियो करवाड के हरियाला का है, जहां राजस्व मंत्री आरवी देशपांडे एक सम्मान समारोह में पहुंचे थे। उन्हें यहां, नेशनल, स्टेट और जिला स्तर के खिलाड़ियों को सम्मानित करने को बुलाया गया था। उन्हें जब किट दी गईं तो उन्होंने खिलाड़ियों को मंच पर बुलाकर सम्मानित करने की जगह उनकी ओर स्पोर्ट्स किट उछाल दी। आरवी देशपांडे का यह वीडियो सोशल मीडिया भी चर्चा का विषय बन रहा है। वीडियो वायरल हो रहा है। लोग मंत्री के इस तरह के बर्ताव पर नाराजगी जता रहे हैं।













Click it and Unblock the Notifications