#MeToo: महिलाओं के यौन उत्पीड़न पर कल्कि कोचलिन का बड़ा बयान

मुंबई। साल 2017 में सबसे बड़ा कैंपेन रहा था #METOO, इस कैंपेन के जरिए उन महिलाओं ने अपनी आवाज उठाई, जिन्होंने यौन शोषण का सामना किया था और जिसके खिलाफ आवाज उठाने का अब तक उन्हें साहस नहीं हुआ था। इस कैंपेन के जरिए उन लोगों का काला सच भी सामने आया था, जिन्होंने काम देने के बहाने महिलाओं का फायदा उठाया था। ऐसा नहीं है कि इस कैंपन के जरिए केवल हॉलीवुड हस्तियों ने ही बात की, बल्कि बॉलीवुड के कई सितारों ने भी इस कैंपन के जरिए लोगों को अपनी सच्चाई बताई और अपने दर्द को बांटा लेकिन आज भी बॉलीवुड में बहुत कुछ ऐसा है, जो कि सामने नहीं आया है।

कल्कि कोचलिन का बड़ा बयान

कल्कि कोचलिन का बड़ा बयान

जिसके विषय में बड़ा बयान दिया है जानी मानी अभिनेत्री कल्कि कोचलिन ने, जिन्होंने #METOO कैंपन के बारे में कहा कि बॉलीवुड में इस पर बात करना अभी आसान नहीं है।

रोज महिलाओं को यौन उत्पीड़न झेलना पड़ता है...

रोज महिलाओं को यौन उत्पीड़न झेलना पड़ता है...

बीबीसी हिंदी से बात करते हुए कल्कि ने कहा कि फिल्म उद्योग में रोज महिलाओं को यौन उत्पीड़न झेलना पड़ता है, लेकिन लोग अक्सर उनकी ओर से आंखे बंद कर लेते हैं, क्योंकि वे प्रसिद्ध अथवा सफल नहीं होती हैं।

जब कोई सेलिब्रेटी इस बारे में बात करता है तो.....

जब कोई सेलिब्रेटी इस बारे में बात करता है तो.....

मामला तभी बड़ा होता है जब कोई सेलिब्रेटी इस बारे में बात करता है, आखिर क्यों, ऐसा होता है, ये सवाल मेरे जेहन में हैं, क्या केवल प्रसिद्ध लोगों की ही परेशानी होती है। इसका जिम्मेदार कौन है। कल्कि ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि हम लोग महिलाओं को यौन उत्पीड़न पर बात करने लायक मौहाल उपलब्ध करा पा रहे हैं।

ये एक सोचनीय विषय

ये एक सोचनीय विषय

कल्कि वे कहा कि बहुत सारी महिलाएं ऐसी हैं, जिन्होंने अपने कैरियर के शुरूआती दौर में ऐसा संघर्ष किया है लेकिन उनकी कहानी कोई भी नहीं सुनेगा, लोग उनकी बातों में केवल उस समय रुचि लेते हैं, जब वह सफल होती हैं, ये एक सोचनीय विषय है।

अपना दर्द महिलाएं जरूर बांटे: कल्कि

अपना दर्द महिलाएं जरूर बांटे: कल्कि

कल्कि ने कहा किमेरे साथ बचपन में कुछ गलत हुआ था लेकिन तब से अब में फर्क आ चुका है। मेरे पास दोस्त थे, फैमिली थी, जिनसे मैंने इस बारे बातें की और खूब बातें की, इसलिए मैं सिर्फ यही कहना चाहती हूं कि उन महिलाओं से जो रोज किसी ना किसी बहाने उत्पीड़न की शिकार होती हैं कि वो लोगों से अपने दर्द के बारे में जरूर बातें करें, तभी वो इस दर्द से निकल पाएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+