अमरनाथ यात्रियों पर ग्लेशियर से गिरे पत्थर तो एक बार फिर ढाल बने ITBP जवान, वीडियो
अमरनाथ यात्रियों पर गिरे पत्थर तो ढाल बने ITBP जवान, वीडियो
नई दिल्ली। अमरनाथ यात्रा पर गए श्रद्धालुओं के लिए आईटीबीपी के जवान ग्लेशियर से गिर रहे पत्थरों को अपने ऊपर लेते हुए उनकी सुरक्षा कर रहे हैं। आईटीबीपी के जवान इसके लिए खुद को ढाल बनाने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं। बालाताल मार्ग पर तैनात जवानों का वीडियो सामने आया है, जिसमें वो ग्लेशियर से गिरते पत्थरों को रोककर श्रद्धालुओं को बचा रहे हैं। साथ ही श्रद्धालुओं को मेडिकल सुविधा भी जवान दे रहे हैं।
आईटीबीपी के जवानों को बालाताल मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी मिली है। ऐसे में जवान लगातार मुस्तैदी से यात्रियों की सुरक्षा कर रहे हैं। ग्लेशियर से गिर रहा पत्थर किसी अमरनाथ यात्री पर ना गिरे, इसके लिए जवानों को खास ध्यान रखना पड़ रहा है। श्रद्धालुओं की मदद के लिए आईटीबीपी ने अमरनाथ यात्रा मार्ग पर बालटाल बेस कैंप से लेकर पवित्र गुफा तक पांच हजार से ज्यादा जवानों को तैनात किया है।
आईटीबीपी के जवान 12 हजार फीट की ऊंचाई पर सांस लेने में दिक्कत होने पर श्रद्धालुओं की मदद भी कर रहे हैं। यात्रा में चढ़ाई के दौरान कई यात्रियों को सांस लेने में समस्या होने लगी। उनकी हालत को देखते हुए वहां आईटीबीपी के जवानों ने यात्रियों की मदद करते हुए उन्हें तत्काल ऑक्सीजन लगाया गया।
अमरनाथ यात्रा: बाबा बर्फानी के प्रथम पूजा में शामिल हुए गवर्नर सत्य पाल मलिक