Video: इंडियन आर्मी का यह नया ट्रेलर देखकर आप भी आ जाएंगे जोश में
नई दिल्ली। इस समय इंडियन आर्मी अच्छे ऑफिसर्स और सैनिकों की कमी से जूझ रही है। कई प्रयासों के बाद भी ज्यादा से ज्यादा युवा आर्मी सर्विस के लिए आकर्षित नहीं हो रहे हैं। युवाओं को आर्मी ज्वॉइन करने के लिए प्रेरित करने के मकसद से हर सेना की ओर से एक आधिकारिक ट्रेलर रिलीज किया जाता है। इस बार भी यह ट्रेलर रिलीज हो चुका है।

यकीन मानिए इस नए ऑफिशियल ट्रेलर को देखकर आप भी जोश से भर उठेंगे। सांस रोक देने वाले इस ट्रेलर में हमोर सैनिकों की बहादुरी के साथ ही एक सैनिक कैसे तैयार होता है, यह भी दिखाया गया है।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है और ज्यादा से ज्यादा लोग फेसबुक और ट्विटर पर इसे शेयर भी कर रहे हैं।
ट्रेलर में जहां दुनिया के सबसे कठिन वॉरजोन सियाचिन को दिखाया गया है तो वहीं कच्छ के रन में मुश्किल हालात में तैनात हमारी सेना की ताकत भी दिखाई गई है।
अगर आपने अभी तक यह वीडियो नहीं देखा है तो फिर क्लिक करिए और देखिए कैसे हमारे सैनिक हर पल देश की और हमारी सुरक्षा में बिना कुछ सोचे तैयार रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications