6 साल की बच्‍ची ने पीएम मोदी से किया मासूमियत भरा ये सवाल, देखें दिल छू लेने वाला Video

नई दिल्‍ली, 31 मई। दुनिया भर में लाखों लोगों को कोरोनवायरस महामारी के कारण घर के अंदर रहने के लिए मजबूर होना पड़ा है, जिसके कारण सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए डेली रूटीन में बदलाव आया है। जहां देश भर में लाखों छात्र ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे हैं, वहीं जम्मू-कश्मीर में छह साल की एक बच्ची ने ऑनलाइन पढ़ाई को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मासूमियत भरा सवाल किया है। बच्‍ची का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

बच्‍ची ने परेशान होकर पीएम से सीधे कर दिया सवाल

बच्‍ची ने परेशान होकर पीएम से सीधे कर दिया सवाल

दरअसल, कोरोना काल ने बच्‍चों का बचपन छीन लिया है बच्‍चे घर में कैद हैं और वो घर से ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे हैं। लं‍बे समय तक चलने वाली स्‍कूल की ऑनलाइन कक्षाओं से बच्‍चे खुश नहीं हैं। इन्‍हीं में ये एक बच्‍ची भी शामिल है। जिसने तंग आकर सीधा देश के प्रधानमंत्री मोदी से ही ये सवाल करने का फैसला कर लिया और वीडियो पोस्‍ट कर दिया। शनिवार को ट्विटर पर पोस्ट किए गए इस वीडियो को 57,000 से अधिक बार देखा जा चुका है और 5000 लाइक्स मिल चुके हैं।

इस शख्‍स ने बच्‍ची का वीडियो किया शेयर

इस शख्‍स ने बच्‍ची का वीडियो किया शेयर

पत्रकार औरंगजेब नक्शबंदी ने अपना वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "एक छह साल की कश्मीरी लड़की की शिकायत पीएम नरेंद्र मोदी से लंबे समय तक ऑनलाइन क्लास और स्कूल में बहुत ज्यादा काम करने की शिकायत की है।

कश्‍मीरी बच्‍ची ने पीएम से पूछा

कश्‍मीरी बच्‍ची ने पीएम से पूछा "बच्चों के लिए इतना काम, क्यों?

45 सेकंड की क्लिप में,प्‍यारी सी बच्‍ची पीएम मोदी से कहती है उसकी कक्षाएं सुबह 10 बजे शुरू होती हैं और दोपहर 2 बजे तक चलती हैं। वह कहती हैं, "अंग्रेजी, गणित, उर्दू और ईवीएस है। और फिर कंप्यूटर क्लास भी है"।"बच्चों के लिए बहुत काम है," बच्‍ची ने हाथ के इशारों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि वह हर दिन तनाव का सामना करती है। अंत में वो पीएम मोदी से सवाल करती है कि"छोटे बच्चों को इतना काम क्यों करना पड़ता है मोदी साहब?"। कुछ सेकंड की चुप्पी के बाद, उसने कहा, "क्या किया जा सकता है? अस्सलामुअलैकुम, मोदी साहब, अलविदा।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+