करण जौहर के घर ड्रग्स पार्टी करने की बात पर विकी कौशल ने तोड़ी चुप्पी

नई दिल्ली। फिल्म निर्माता करण जौहर के घर ड्रग्स पार्टी करने को लेकर विकी कौशल ने चुप्पी तोड़ी है। विकी ने कहा है कि जिस तरह की बातें कही गईं, उससे मुझे बहुत दुख पहुंचा। इस तरह की किसी की छवि को नुकसान पहुंचाना सही नहीं है। हाल ही में दिल्ली के विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने एक वीडियो शेयर की थी जिसमें विकी कौशल और कई दूसरे फिल्मी सितारे दिख रहे थे। दावा किया गया था कि ये वीडियो करण जौहर के घर का है और विक्की कौशल, दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा, शाहिद कपूर, जोया अख्तर, अयान मुखर्जी, रणबीर कपूर, वरुण धवन ड्रग्स ले रहे हैं।

 मेरे ऊपर बुरा असर पड़ा: विकी

मेरे ऊपर बुरा असर पड़ा: विकी

विक्की ने पिंकविला से एक बातचीत में इस मामले पर कहा, मैं अरुणाडल में एक कार्यक्रम के लिए बाहर था। वहां नेटवर्क की कमी थी। जब वापस घर लौटा तब इस बात का उन्हें पता चला। मैंने ट्विटर चेक किया तो देखा, एफआईआर और ओपन लेटर और ना जाने क्या क्या... ये वो, पता नहीं क्या क्या। इससे मेरे ऊपर काफी बुरा असर पड़ा। बिल्कुल अच्छा नहीं लगता है जब लोग बेबुनियाद आरोपों को लगाकर आपकी छवि को नुकसान पहुंचाने लगें।

 लोग आपके बारे में कुछ भी अंदाजा लगाते हैं

लोग आपके बारे में कुछ भी अंदाजा लगाते हैं

विकी ने कहा, मुझे लगता है कि जो लोग मुझे व्यक्तिगत तौर पर नहीं जानते, कुछ देखते हैं और अंदाजा लगाते हैं, चलो ठीक है। हम सब भी यही करते हैं। लेकिन अपने अंदाजा लगाने की सच्चाई जानने कि कोशिश नहीं करते, यह एक गलतफहमी की तरफ ले जाती है और यह हर वक्त ठीक नहीं होता।

करण जौहर ने कहा, वीडियो खराब नहीं

करण जौहर ने कहा, वीडियो खराब नहीं

फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' के लिए नेशनल अवॉर्ड पाने वाले विकी के अलावा हाल ही में करण जौहर ने बताया था कि जो वीडियो वायरल किया गया उसमें मुझे नहीं लगता कि कुछ बुरा था। सारे लोग काफी खुश तो काफी अच्छा समय बिता रहे थें। काम के तनाव में सारे लोग एक जगह बैठकर क्वालिटी टाइम बिता रहे थें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+