कैटरीना ने शेयर की बहन के साथ फोटो, शीशे में दिखे विकी कौशल तो झट से कर दी डिलीट

कैटरीना ने शेयर की फोटो, दिख गए विकी कौशल तो कर दी डिलीट

नई दिल्ली। कैटरीना कैफ और विकी कौशल के बीच अफेयर की चर्चा काफी दिन से फिल्मी गलियारों में सुनी जा रही है। दोनों अक्सर पार्टियों में साथ देखे जाते रहे हैं। अब एक बार फिर दोनों चर्चा में आ गए हैं। दरअसल कैटरीना ने नए साल के जश्न की एक तस्वीर अपनी बहन के साथ शेयर की थी। वहीं विकी ने भी तस्वीरें शेयर की। दोनों ने सेलिब्रेशन की तस्वी शेयर कीं, लेकिन फैंस ने पहचान लिया कि दोनों साथ में ही सेलिब्रेट कर रहे हैं। कैटरीना से कुछ ऐसा हुआ कि उन्होंने तस्वीर ही डिलीट कर दी।

कैटरीना ने शेयर की बहन की फोटो

कैटरीना ने शेयर की बहन की फोटो

कैटरीना कैफ ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की थी, जिसमें वह अपनी बहन इसाबेल के साथ बैठी हैं। दोनों ने ही स्वेटर पहना हुआ था और कैटरीना ने फोटो शेयर किया तो इसमें सामने कांच के ग्लास में विक्की कौशल की फोटो आ गई, जिसका अहसास कैटरीना कैफ को कुछ देर बाद हुआ। उन्होंने तुरंत वह फोटो डिलीट कर दी, लेकिन तब तक फोटो इंटरनेट पर वायरल हो गई थी।

अलीबाग में नए साल की पार्टी

अलीबाग में नए साल की पार्टी

बताया जा रहा है कि 2021 के उपलक्ष्य में कैटरीना कैफ और विकी कौशल ने अलीबाग में पार्टी की है। यहीं से कैटरीना ने फोटो शेयर की है। इसमें वो इजाबेल के साथ गेम ऑफ सीक्वेंस खेलती दिख रही हैं। इसके बाद ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

काफी दिन से दोनों के अफेयर की चर्चा

काफी दिन से दोनों के अफेयर की चर्चा

विकी कौशल और कटरीना कैफ काफी समय से पार्टियों में साथ देखे जा रहे हैं। नए साल से पहले क्रिसमस पर भी विकी कैटरीना घर देखे गए थे। काम की बात करें तो कैटरीना जल्द ही सूर्यवंशी में नजर आएंगी। जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार दिखेंगे। वहीं विकी कौशल जल्द निर्देशक सुजीत सरकार की फिल्म सरदार उधम सिंह में नजर आएंगे। विकी कौशल सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित बायोपिक में भी नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+