TMC ने वोटिंग से बनाई दूरी तो मार्गरेट आल्वा बोलीं- ये ईगो या क्रोध का समय नहीं
नई दिल्ली, 22 जुलाई; उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ रही संयुक्त विपक्षी उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा ने चुनाव में मतदान से दूर रहने के तृणमूल कांग्रेस के फैसले की आलोचना की है। मार्गरेट अल्वा ने टीएमसी के इस फैसले पर हैरानी जताते हुए कहा कि उनका उपराष्ट्रपति चुनाव में भाग नहीं लेने का निर्णय निराश करने वाला है। बता दें कि पिछले दिनों टीएमसी ने यह कह कर उपराष्ट्रपति के चुनाव से खुद को अलग कर लिया था कि, उससे उम्मीदवार को लेकर राय नहीं ली गई थी।

टीएमसी के उपराष्ट्रपति चुनाव में वोट ना डालने के फैसले की आलोचना करते हुए कांग्रेसी नेता मार्गरेट अल्वा ने कहा कि, टीएमसी का वाइस प्रेसिडेंट चुनाव में मतदान से दूर रहने का फैसला निराशाजनक है। ये समय आपसी मनमुटाव और अहंकार को दरकिनार रखकर एकजुट होना का है। मुझे लगता है कि इस समय विपक्ष को साहस, नेतृत्व और एकता के साथ मिलकर खड़ा होना चाहिए।
उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष की ओर से मार्गरेट अल्वा को उम्मीदवार बनाया गया है। एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने मार्गरेट अल्वा के नाम का ऐलान किया था। इसके बाद टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी इस बात से नाराज हो गई है कि उनसे बातचीत किए बिना उपराष्ट्रपति उम्मीदवार की घोषणा क्यों की गई? टीएमसी ने इस बात पर नाराजगी जाहिर करते हुए उपराष्ट्रपति चुनाव से दूरी बनाने का फैसला किया है। वहीं, दूसरी तरफ बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है।
विपक्ष के उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा के लिए वोटिंग ना करने के ममता बनर्जी के फैसले को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है और क्या कहना चाहिए। दिल्ली में कुछ और बात करती हैं और बंगाल जाकर कुछ और बात निकलती है। वह दुविधा की राजनीति करती हैं। वह टीएमसी धनखड़ की खिलाफत नहीं करेगी। यह ममता बनर्जी की खुद की मजबूरियां हैं। वह खुद को बचाना चाहती हैं। हम तो सबको साथ लेकर चलने की बात करते हैं।
अधीर रजंन चौधरी ने कहा कि, हम जो वादा करते हैं, वह पूरा करते हैं। उन लोगों से हमारी लड़ाई जारी रहेगी। वह खुद को बचाना चाहती हैं। कभी ठंडा चलो कभी गर्म चलो की नीति पर चल रही हैं। ध्रुवीकरण की राजनीति में दोनों का फायदा होता है।












Click it and Unblock the Notifications